क्राइस्टचर्च: माइकल ब्रेसवेल की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद फिन एलेन और डेवोन कॉनवे की शतकीय साझेदारी से न्यूजीलैंड ने त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट श्रृंखला में मंगलवार को पाकिस्तान को 23 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए जिससे उसकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 130 रन ही बना पायी।
क्रिकेट
ट्राई टी20 सीरीज: एलेन-कॉनवे के सामने फुस्स हुए पाकिस्तानी गेंदबाज, न्यूजीलैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत
- Agency by: Agency
- Updated Oct 11, 2022, 12:43 PM IST
New Zealand vs Pakistan T20I: न्यूजीलैंड ने ट्राई टी20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड को 131 रन का टारगेट मिला था, जो उसने फिन एलेन और डेवोन कॉनवे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर आसानी से चेज कर लिया।
ट्राई टी20 सीरीज: एलेन-कॉनवे के सामने फुस्स हुए पाकिस्तानी गेंदबाज, न्यूजीलैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत
