क्रिकेट

Major League Cricket: फाफ डु प्लेसिस अर्धशतक से चूके, लेकिन अपने नाम कर गए यह बड़ा रिकॉर्ड

Major League Cricket 2024, Texas Super Kings vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के चैलेंजर मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न से हुआ। इस मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर चला, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने निकोलस पूरन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

Image

शॉट लगाते हुए फाफ डु प्लेसिस। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, Texas Super Kings vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 204.54 की स्ट्राइक रेट रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस 22 गेंदें पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। वे अर्धशतक से चूक गए। लेकिन उन्होंने रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया। फाफ डु प्लेसिस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम ने टेक्सास सुपर किंग्स को विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी टेक्सास सुपर किंग्स ने भी अच्छी शुरुआत की।

मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन प्लेसिस के नाम

लीग में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस ने शानदारी पारियां खेली। उन्होंने 8 मैचों में कुल 171.42 की स्ट्राइक रेट से 420 रन बनाए। वे मौजूदा सीजन के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने रन बनाने के मामल में निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया है। पूरन ने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 388 रन बनाए थे। वे टॉप स्कोरर थे। हालांकि, पूरन के नाम हाईएस्ट स्कोर 134 रन का रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है।

इन टीमें के खिलाफ प्लेसिस का चला बल्ला

लीग में फाफ डु प्लेसिस का पांचवीं बार जमकर बल्ला गरजा है। उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इसी तरह एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 61 रन, वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 61 रन, वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 55 रन, एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 72 रन की शानदार पारी खेली थी।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article