Sri Lanka WTC 2025 Final Qualification Scenario: जून में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में कौन-सी टीम पहुंचेगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे संस्करण में अब तक केवल चार परिणाम ही शेष हैं, जो यह निर्धारित करेंगे कि दूसरा फाइनलिस्ट कौन होगा। दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान टेस्ट मैच के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की जीत ने उसे पहली बार WTC फाइनल में स्थान दिलाया। अब, ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला बाकी है, जो दूसरा स्थान तय करेगा।
क्या श्रीलंका WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकता है?
श्रीलंका के पास अभी भी WTC फाइनल में पहुंचने का मौका है। वर्तमान में श्रीलंका 45.45 प्रतिशत अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत हासिल करते हैं, तो उनका अधिकतम स्कोर 53.85 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका का रिकॉर्ड
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सभी पांच टेस्ट मैच घरेलू परिस्थितियों में जीते हैं। हाल ही में, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रीलंका में हुआ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहा था। इसके पहले, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस प्रकार, श्रीलंका के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का अनुभव है।
श्रीलंका के लिए क्वालीफिकेशन की शर्तें
श्रीलंका क्रिकेट टीम का क्वालिफिकेशन ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच खेले जाने वाले सिडनी टेस्ट के परिणाम पर भी निर्भर करेगा। यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया आखिरी टेस्ट ड्रॉ होता है तब ही श्रीलंका को क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। अगर भारत या फिर ऑस्ट्रेलिया ने एक भी टेस्ट जीता, तो श्रीलंका का क्वालीफाई करना असंभव हो जाएगा।
