England vs Sri Lanka head to head record: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 25वां मुकाबला बेंगलुरु के एमचिन्ना स्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीम की हालत लगभग समान है, लेकिन वनडे क्रिकेट में अब तक हुए भिड़ंत की बात करें तो दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर रही है। ऑनपेपर भले ही श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में टीम अपने नाम और प्रतिभा के अनुसार नहीं खेली है।
हेड टू हेड में भारी इंग्लैंड की टीम
वनडे क्रिकेट में दोनों टीम के बीच हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 78 बार भिड़ी है, जिसमें से 38 बार बाजी इंग्लैंड के हाथ लगी है, जबकि श्रीलंका ने 36 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला टाई रहा है जबकि 3 मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।
वर्ल्ड कप में दोनों टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG VS SL Head To Head ODI World Cup)
वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीम अब तक 11 बार आमने-सामने आ चुकी है, जिसमें मुकाबला कांटे का रहा है। 6 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं तो 5 मुकाबले में श्रीलंका ने बाजी मारी है।
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का सर्वाधिक स्कोर 333 रन का रहा है, जबकि श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक सबसे अधिक 312 रन बनाए हैं। श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर 136 रन का रहा है।
