ENG vs AUS, England vs Australia 2nd T20 Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (13 सितंबर 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त बना ली है। दूसरे मुकाबले में भी जीत के इरादे से उतरेगी और सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड की बात करें तो टीम दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर बढ़त को 1-1 से बराबर करना चाहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में हुई गलतियों को दूर कर इंग्लैंड की टीम दूसरे मुकाबले में उतरेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। हालांकि, ओपनर्स के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई थी। वहीं, जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही। टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज 30 से अधिक रन बनाए।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Australia 1st T20 Match Date)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार (13 सितंबर 2024) को खेला जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Australia 1st T20 Match Venue)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Australia 1st T20 Match Time)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11.00 बजे शुरू होगा। इसका टॉस रात 10.30 बजे होगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Australia 1st T20 Match On Tv)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Australia 1st T20 Match Live Streaming)
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सानी लिव और फैनकोड ऐप पर की जाएगी।
