क्रिकेट

इंग्लैंड के स्पिनर बशीर ने बताया किस भारतीय को आउट करना हमेशा याद रहेगा, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

Shoaib Bashir On His Memorable wicket of India: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान शोएब बशीर ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया लेकिन चोटिल होने के कारण वो अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में उन्होंने जो विकेट लिए, उसमें एक भारतीय का विकेट उनके लिए यादगार बन गया है। आइए जानते हैं उन्होंने किसका नाम लिया है।

Image

शोएब बशीर (Instagram/ShoaibBashir)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ऑफ स्पिनर शोएब बशीर का मानना है कि भारत के मोहम्मद सिराज को आउट करके लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने का पल उन्हें हमेशा याद रहेगा। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने ऐसे समय में सिराज को आउट करके इंग्लैंड को जीत दिलाई जब भारत रविंद्र जडेजा की शानदार पारी से जीत की तरफ बढ़ रहा था। बशीर ने इसका श्रेय अपने पूर्व साथी मोईन अली को दिया।

बशीर ने द संडे टाइम्स से कहा, "मैं पहली बार मोईन अली से एजबेस्टन में मिला था और हमने खूब बातें कीं। मोईन ने मुझे कैरम बॉल फेंकने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनका यह कहना कि 'खुद पर भरोसा रखो,' मेरे लिए बहुत मायने रखता था।"

बशीर ने कहा, "मैं पिछले कुछ समय से कैरम बॉल पर काम किया। मैं इस गेंद का लगातार अभ्यास कर रहा था। मैंने सिराज को इसी गेंद पर आउट किया (पहली पारी में स्टंप आउट), एक बहुत ही धीमी गेंद पर जिसकी गति लगभग 43 से 44 मील प्रति घंटा थी।"

उन्होंने कहा, "सिराज को दूसरी पारी में आउट करने का पल मुझे हमेशा याद रहेगा क्योंकि भारत तब जीत की तरफ बढ़ रहा था। हम मौके बना रहे थे लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पा रहे थे। मुझे खुशी है कि कप्तान ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article