क्रिकेट

Ashes 2023, England Playing-11: इंग्लैंड ने पहले एशेज टेस्ट के लिए एकादश का किया ऐलान, देखिए कौन देगा ऑस्ट्रेलिया को चुनौती

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 14, 2023, 10:50 PM IST

England vs Australia Ashes Series 2023, England playing-11 for 1st Test: इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चयनकर्ताओं ने आज इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मोईन अली का नाम भी शामिल किया गया है। देखिए पूरी टीम।

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket)

Photo : Twitter

ENG vs AUS 1st Ashes Test, England Playing-11: इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 जून से शुरू हो रहे पहले एशेज टेस्ट के लिये मार्क वुड की रफ्तार पर स्टुअर्ट ब्रॉड के अनुभव को तरजीह दी है। जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिनसन चोटों से उबरकर टीम में लौटे हैं जिससे सिर्फ एक और तेज गेंदबाज की जगह बाकी थी।

स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के लिये 162 टेस्ट में 582 विकेट ले चुके हैं। मोईन अली स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे जो संन्यास का फैसला बदलकर वापसी कर चुके हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और पांचवें नंबर के बल्लेबाज हैरी ब्रूक एशेज में पदार्पण करेंगे।

विकेटकीपिंग के मामले में जॉनी बेरिस्टो की जगह बेन फोक्स को तरजीह दी गई है। पहले एशेज टेस्ट मैच में एजबेस्टन के मैदान पर विकेट के पीछे फैंस बेन फोक्स को ही देखेंगे।

ये हैं पहले एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन डकट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोनाथन बेरिस्टो, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिनसन और जेम्स एंडरसन।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article