क्रिकेट

आईपीएल की चार टीमों ने किया द हंड्रेड में निवेश, ईसीबी को हुई करोड़ों की कमाई

द हंड्रेड लीग में चार आईपीएल टीमों के निवेश से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की चांदी हो गई है। ईसीबी को 470 मिलियन पाउंड की कमाई हुई है।

Image

द हंड्रेड (साभार The Hundred)

लंदन: आर्थिक अड़चनों का सामना कर रहे इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लबों को काफी मदद मिलने जा रही है चूंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड चार मशहूर आईपीएल टीमों के निवेश की मदद से ‘द हंड्रेड’ लीग की आठ टीमों में हिस्सेदारी बेचकर 975 मिलियन पाउंट जुटाने में कामयाब रहा है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ‘द हंड्रेड’ की टीमों में निजी विशेषज्ञता और निवेश को सुरक्षित करने के लिए प्रक्रिया के अंतिम चरण में आठ पक्षों के साथ विशिष्टता समझौता किया है।

MI, DC, LSG and SRH ने किया है निवेश

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (मुंबई इंडियंस के मालिक), जीएमआर समूह (दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक), संजीव गोयनका की आरपीएसजी (लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक) और सन टीवी नेटवर्क (सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक) ने आठ टीमों में से चार के सारी हिस्सेदारी खरीद ली है। इन सभी का कुल निवेश करीब 300 पाउंड है जो हिस्सेदारी की बिक्री के माध्यम से जुटाए गए मूल्यांकन का लगभग 30 प्रतिशत है।

अन्य निवेशक भी हैं भारतीय

अन्य निवेशकों में सत्या नडेला (माइक्रोसाफ्ट), सुंदर पिचाइ (गूगल), शांतनु नारायण (एडोब) और सत्यन गजवानी (सह संस्थापक एमएलसी) के समर्थन वाली क्रिकेट इंवेस्टर होल्डिंग्स लिमिटेड शामिल है जो अब लंदन स्पिरिट्स की सह मालिक भी है । हिस्सेदारी खरीदने के लिये इस समूह ने अधिकतम 144.5 मिलियन पाउंड खर्च किये हैं।

ईसीबी को हुई करोड़ों की कमाई

इस 975 मिलियन पाउंड में से ईसीबी ने काउंटी, जमीनी स्तर और मनोरंजक क्रिकेट के विकास के लिए 520 मिलियन पाउंड की भारी भरकम रकम खर्च करने की योजना बनाई है। वहीं 50 मिलियन पाउंड को जमीनी स्तर और मनोरंजक क्रिकेट के लिए निर्धारित किया गया है, 18 इंग्लिश काउंटी टीमों को 470 मिलियन पाउंड का हिस्सा मिलेगा, जिसमें उन क्लबों के लिए बड़ा हिस्सा आवंटित किया जाएगा जिनके पास ‘ द हंड्रेड ’ में टीम नहीं है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article