क्रिकेट

ENG vs SA Dream11 Prediction: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

ENG vs SA Dream11 Prediction in Hindi, England vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में शुक्रवार (21 जून 2024) को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें शानदार खिलाड़ियों से सजी ENG vs SA आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज होगा बड़ा मैच
  • दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लैंड को देगी टक्कर
  • दोनों टीमों में एक से एक धुरंधर बल्लेबाज

ENG vs SA Dream11 Prediction Todays Match in Hindi, England vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में शुक्रवार (21 जून 2024) को दो विजयी रथ पर सवार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर इस मुकाबले में पहुंचे हैं।

अब कोई एक टीम वियजी रथ से नीचे उतर जाएगी। इंग्लैंड की टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में पटखनी दी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान यूएसए को हराकर जीत का स्वाद चखा। इंग्लैंड की टीम दो अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है।

ENG vs SA हेड टू हेड

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 में 25 मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों टीमों के बीच जीत-हार का हिसाब बराबर है। इंग्लैंड की टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को भी इतने ही मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है।

इंग्लैंड का जीत प्रतिशत ज्यादा

गुगल के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड का जीत प्रतिशत ज्यादा है। इंग्लैंड की टीम का जीत प्रतिशत 56% है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 44% है। दोनों टीमों के बीच खेले गए अंतिम पांच मुकाबले पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका का पलडा भारी है। दक्षिण अफ्रीका को तीन मुकाबले में और इंग्लैंड को सिर्फ दो मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमें 31 जुलाई 2022 के बाद आमने-सामने होंगी।

ENG vs SA पिच रिपोर्ट

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए ज़्यादा मददगार है। यहां का औसत स्कोर 177 रन है, जिससे पता चलता है कि बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में ज़्यादा चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां तेज़ गेंदबाज़ों के काम आने की संभावना है।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

  • फिल साल्ट
  • जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर)
  • मोईन अली
  • जॉनी बेयरस्टो
  • हैरी ब्रुक
  • लियाम लिविंगस्टोन
  • सैम कुरेन
  • जोफ्रा आर्चर
  • आदिल राशिद
  • क्रिस जॉर्डन
  • रीस टॉपले।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

  • क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)
  • रीजा हेंड्रिक्स
  • एडेन मार्कम (कप्तान)
  • ट्रिस्टन स्टब्स
  • हेनरिक क्लासेन
  • डेविड मिलर
  • मार्को जानसन
  • केशव महाराज
  • कागिसो रबाडा
  • ओटनील बार्टमैन
  • एनरिक नोर्खिया।

ENG vs SA T20 Match, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 21 जून 2024

समय: 8 : 00 PM

मैदान: केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम, ब्रिजटाउन

आज कैसा रहेगा सेंट लूसिया का मौसम (St. Lucia weather today)

एक्यूवेदर ने सेंट लूसिया में रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक बारिश की भविष्यवाणी की है। हालांकि, मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और तब तक मौसम साफ और धूप वाला हो जाना चाहिए। सुबह 7 बजे से वर्षा का स्तर शून्य प्रतिशत तक गिर जाएगा और उम्मीद है कि शाम 6 बजे तक बारिश के कोई संकेत नहीं होंगे। 67 प्रतिशत आर्द्रता के स्तर के साथ, तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मैच की ड्रीम-11 टीम भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जोस बटलर, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टो।

ऑलराउंडर: मोइन अली, एडेन मार्करम, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: कागिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर, एनरिक नोर्खिया।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: क्विंटन डी कॉक।

उप-कप्तान: जोस बटलर।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मैच की ड्रीम-11 टीम भविष्यवाणी 2

विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल साल्ट, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज: डेविड मिलर, जॉनी बेयरस्टो,

ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, मार्को जेनसन

गेंदबाज: एनरिक नॉर्टजे, आदिल राशिद, तबरेज़ शम्सी

कप्तान: फिल साल्ट

उपकप्तान: हेनरिक क्लासेन

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका ड्रीम11 प्रिडिक्शन ( ENG vs SA Dream 11 Prediction )

विकेट-कीपर: जोस बटलर ( Jos Buttler ), क्विंटन डी कॉक ( Quinton De Cock ), फिलिप साल्ट ( Philip Salt ).

बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टो ( Johny Bairstow ), हेनरिक क्लासेन ( Henreich Klassen ).

ऑलराउंडर: मोईन अली ( Moeen Ali ), एडेन मार्करम ( Aiden Markram ).

गेंदबाज: एनरिक नॉर्टजे ( Anrich Nortje ), कैगिसो रबाडा ( Kagiso Rabda ), जोफ्रा आर्चर ( Jofra Archer ), आदिल रशीद ( Adil Rashid )

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका ड्रीम11

विकेटकीपर – Phil Salt, Quinton de Kock

बल्लेबाज – Jonny Bairstow, David Miller, Harry Brook, Tristan Stubbs

ऑलराउंडर – Moeen Ali, Marco Jansen

गेंदबाज – Jofra Archer, Anrich Nortje, Kagiso Rabada

कप्तान की पहली पसंद: Quinton de Kock || उपकप्तान: Jonny Bairstow

ENG vs SA फैंटेसी टिप्सवर्ल्ड कप के सुपर-8 में इंग्लैंड के लिए इस मैच में फिल साल्ट, जॉनी बेयरेस्टो, जोफ्रा आर्चर और हैरी ब्रूक किसी भी Dream11 टीम के लिए सबसे खास खिलाड़ी साबित होंगे। इसके अलावा आप जोस बटलर, मोइन अली, सैम कुरेन और लियाम आदिल रशीद जैसे खिलाड़ियों को अपनी फैंटेसी टीम में शामिल कर सकते हैं।

वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो इसमें क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, एनरिच नॉर्किया और कगिसो किसी भी Dream11 टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे। इसके अलावा आप अपनी टीम में डेविड मिलर, केशव महाराज और रीजा हेन्ड्रीक्स जैसे खिलाड़ियों को अपनी फैंटेसी टीम में शामिल कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squad)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article