क्रिकेट

ENG vs SA T20 World Match LIVE Telecast: जानिए कब और कहां देख सकते हैं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

South Africa T20 World Cup 2024 Today, England banaam South Africa T20 World Cup 2024 Super-8 LIVE TV Telecast Channel: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में शुक्रवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

England banaam South Africa T20 World Cup Super-8 LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज (21 जून 2024) सुपर-8 मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान यूएसए को मात देकर जीत हासिल की, जबकि इंग्लैंड की टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को शिकस्त दी। इंग्लैंड की टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप स्टेज मुकाबले पर नजर डालें तो टीम को 4 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत मिली थी। टीम 8 अंक के साथ टॉप पर रही थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम को 4 मुकाबले में से दो मुकाबले में जीत मिली थी और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका था। टीम 5 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी।

इंग्लैंड का स्कॉड (England Squads)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड

दक्षिण अफ्रीका का स्कॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मुकाबला कब से खेला जाएगा? (ENG vs SA Match Date)

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला 21 जून 2024 को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (ENG vs SA Match Time)

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (ENG vs SA Match Venue)

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (ENG vs SA Match Live Telecast)

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को आप स्टार स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (ENG vs SA Match Live Streaming)

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले को आप को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article