ENG vs AUS 3rd ODI Dream11 Prediction, England Cricket team vs Australia Cricket team Playing XI: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज मंगलवार को चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवर साइड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच में जीत दर्ज करने ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है। मंगलवार को खेला जाने वाला सीरीज का तीसरा एकदिवसीय मुकाबला मेजबान टीम के लिए करो या मरो वाला हो गया है। इस मैच में जीत उसे सीरीज में बनाए रखेगी। अगर ऑस्ट्रेलिया ये मुकाबला जीत लेती है तो सीरीज पर वो कब्जा कर लेगी और बाकी बचे 2 मुकाबले महज औपचारिकता रह जाएंगे। ऐसे में हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की युवा टीम तीसरे वनडे में अपनी पूरी ताकत लगा देगी।
सीरीज के पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क सहित तीन खिलाड़ी बीमारी की वजह से नहीं खेले थे। इन तीनों ने दूसरे वनडे में वापसी की और गेंदबाजी में अपने नाम सात विकेट कर लिए। इंग्लैंड की टीम पहले वनडे में अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई और पूरी टीम 49.4 ओवर में 315 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 316 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की नाबाद 154* रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया। इसके बाद दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने लड़खड़ाते हुए 270/10 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 202 रन बनाकर ढेर हो गई और 68 रन से मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे वनडे में भी इंग्लैंड की कमान युवा हैरी ब्रूक(Harry Brook) संभाल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम मिचेल मार्श की अगुआई में इंग्लैंड की टीम को चुनौती दे रही है। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे वनडे मैच में कैसी हो सकती है बेस्ट ड्रीम-11 ये हैं बेस्ट कॉन्बिनेशन।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 टिप्स (ENG vs AUS 1st ODI Dream11 Prediction, Today Match)
DREAM 11-पहली टीम
विकेटकीपर: एलेक्स कैरी
बैटर: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड,हैरी ब्रूक
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मार्नस लाबुशेन,
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क,एडम जंपा, जोफ्रा आर्चर
कप्तान ट्रेविस हेड
उपकप्तान-मिचेल स्टार्क
DREAM 11-दूसरी टीम
विकेटकीपर: जैमी स्मिथ
बैटर: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड,हैरी ब्रूक
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, मार्नस लाबुशेन,
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क,एडम जंपा, जोश हेजलवुड
कप्तान-ट्रेविस हेड
उपकप्तान-लियाम लिविंगस्टोन
DREAM 11-तीसरी टीम
विकेटकीपर: जैमी स्मिथ
बैटर: बेन डकेट, ट्रेविस हेड,हैरी ब्रूक
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मार्नस लाबुशेन,
गेंदबाज: मिचेल स्टार्क,एडम जंपा, जोश हेजलवुड
कप्तान ट्रेविस हेड
उपकप्तान-लियाम लिविंगस्टोन
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (England and Australia ODI Squads)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम(England Squad for ODI Series):
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट(विकेटकीपर), जैमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली, जॉन टर्नर।ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Squad for ODI Series):
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, जैक-फ्रेजर मैक्गर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा।
