ENG VS AUS 3rd ODI Highlights: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, हैरी ब्रूक ने जड़ा कप्तानी शतक
ENG VS AUS 3rd ODI Highlights: इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, हैरी ब्रूक ने जड़ा कप्तानी शतक
जीत के लिए इंग्लैंड को मिला था 305 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने पांच मैच की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 305 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 304 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर अहम पारी विकेटकीपर बल्लेबाजी एलेक्स कैरी ने खेली। कैरी 77 रन की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 60, आरोन हार्डी ने 44, कैमरन ग्रीन ने 42 और ग्लेन मैक्सवेल ने 30 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। उनके अलावा 1-1 सफलता बायडन कार्स, जैकब बेथेल, विल जैक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
खराब रही इंग्लैंड का शुरुआत
जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 3 ओवर में 11 के स्कोर पर इंग्लैंड के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे। फिल साल्ट अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बने डकेट 8 रन बना सके। दोनों के विकेट मिचेल स्टार्क के खाते में गए।
ब्रूक और जैक्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी
दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को विल जैक्स और कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला। दोनों ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की और अपने अपने अर्धशतक पूरे किए। 55 गेंद में जैक्स ने 6 चौके की मदद से और हैरी ब्रूक ने 54 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। लेकिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में विल जैक्स कैमरन ग्रीन की गेंद पर सीन एबॉट के हाथों लपके गए। उन्होंने 82 गेंद में 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 156 (148) रन की साझेदारी हुई।
ब्रूक ने जड़ा कप्तानी शतक
जैक्स के आउट होने के बाद कप्तान ब्रूक ने मोर्चा संभाले रखा। लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने आए जैमी स्मिथ जल्दी ही ग्रीन की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। स्मिथ ने 7 रन बनाए। स्मिथ के आउट होने के बाद ब्रूक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक कप्तानी करते हुए 87 गेंद में 12 चौके और 2 छक्के की मददे से पूरा किया। ब्रूक ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 38वें ओवर की चौथी गेंद पर बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक देना पड़ा। इंग्लैंड उस वक्त 254/4 के स्कोर पर था। जीत के लिए उसे 51 गेंद पर 74 रन बनाने थे। लेकिन डीएलएस रूल के आधार पर वो 46 रन आगे थी। कप्तान ब्रूक 110(94) और लिविंग्स्टोन 33(20) रन बनाकर खेल रहे थे।
इंग्लैंड के लिए है करो या मरो का मुकाबला
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड के लिए ये मुकाबला करो या मरो का बन गया है। ऐसे में आज के मैच में मेजबान इंग्लैंड की नजर जीत दर्ज करके सीरीज में बने रहने पर है। आज का मुकाबला अगर इंग्लैंड की टीम गंवा देती है तो ऑस्ट्रेलिया 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लेगी और बाकी बचे दो मैच की अहमयित खत्म हो जाएगी। ऐसी स्थिति में इस मैच में दोनो टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इंग्लैंड की युवा टीम की कमान हैरी ब्रुक(Harry Brook) के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श(Mitchell Marsh) संभाल रहे हैं। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स (ENG VS AUS ODI Match Live Updates) के लिए यहां जुड़ें।
दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग-11:
तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन डकेट, फिल साल्ट, विल जैक्स, हैरी ब्रुक (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर),लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल,ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मैथ्यू पॉट्स।
तीसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान),स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी,सीन एबॉट,मिशेल स्टार्क,जोश हेज़लवुड।
