क्रिकेट

मुंबई के खिलाफ करो या मरो मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लिया बड़ा फैसला, किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

Rajasthan Royals Replacement: राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले से पहल रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। विकेटकीपर बैटर रवि सिंह की जगह इमानजोत सिंह का ऐलान किया गया है।

Image

इमानजोत सिंह चहल (साभार-X)

Rajasthan Royals Replacement: राजस्थान रॉयल्स ने विकेटकीपर रवि सिंह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। रवि हैमस्ट्रींग इंजरी के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं। अब युवा ऑलराउंजर इमानजोत सिंह चहल के नाम का ऐलान राजस्थान की ओर से किया गया है। पंजाब के इमानजोत सिंह ने 3 फर्स्ट क्लास मैच में 11 विकेट चटकाए हैं जबकि उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 83 रन है। उन्होंने इसी साल कर्नाटक के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। चहल 30 लाख की बेस प्राइस में शामिल किया गया है। इससे पहले रवि सिंह को भी खेलने का मौका नहीं मिला था।

डेब्यू करना होगा मुश्किल

चहल को भले ही राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है, लेकिन उन्हें खेलने का मौका शायद ही मिल पाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और इसके लिए उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। मुंबई के खिलाफ अगर राजस्थान मुकाबला जीत लेता है तो वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स का अब तक का सफर

राजस्थान रॉयल्स के अब तक के सफर की बात करें को यह मिला-जुला रहा है। टीम 13 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हासिल कर चुकी है और फिलहाल चौथे पोजीशन पर है। पराग एंड कंपनी फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। प्लेऑफ की चौथी टीम बनने के लिए उसे हर हाल में जीत की दरकार है। राजस्थान ने इस सीजन धमाकेदार शुरुआत की थी। उसने लगातार 4 मुकाबला अपने नाम किया था। लेकिन उसके बाद जीत और हार का सिलसिला बना रहा। अब टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। अगर मुंबई के खिलाफ राजस्थान जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो यह उनका 7वां प्लेऑफ होगा। इस बार राजस्थान के मैच विनर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article