क्रिकेट

Major League Cricket: CSK के गेंदबाजी कोच ने बल्ले से जमाया रंग, चौके से ज्यादा लगाए छक्के

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 17, 2023, 07:38 PM IST

Major League Cricket, Texas Super Kings vs Washington Freedom: मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस दौरान धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो का जमकर बल्ला चला।

Image

ड्वेन ब्रावो बल्लेबाजी करते हुए। (फोटो- मेजर लीग क्रिकेट के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Major League Cricket, Texas Super Kings vs Washington Freedom: आईपीएल की तर्ज पर खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस मुकाबले में धोनी की कप्तानी वाली टीम CSK के गेंदबाज कोच ड्वेन ब्रावो का बल्ला जमकर चला। लेकिन इसके बाद भी वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। लीग के पांचवें मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स को वॉशिंगटन फ्रीडम ने रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया। टीम की यह दो मैचों में पहली जीत है, जबकि पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

ब्रावो ने 195 की स्ट्राइक रेट से रन बटौरे

जवाब में खेलने उतरी ड्वेन ब्रावो ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ ताबड़तोड बल्लेबाजी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। ब्रावो ने 194.87 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 6 छक्के की मदद से महज 39 गेंदों पर 76 रन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सबसे लंबा छक्का भी निकला। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 14 रन पर आउट हुए, जबकि डेवोन कॉन्वे खाता तक नहीं खोल पाए।

मैथ्यू शॉर्ट रहे मैच के हीरो

टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ वॉशिंगटन फ्रीडम को पहली जीत दिलाने का श्रेय मैथ्यू शॉर्ट को जाता है। उन्होंने सुपर किंग्स के खिलाफ 160 की स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 80 रन बनाए। शॉर्ट प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में उतरी टेक्सास सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना सकी। टेक्सास सुपर किंग्स की यह दो मैचों में पहली हार है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article