क्रिकेट

IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुआ श्रीलंका का धाकड़ गेंदबाज, जानिए किसकी हुई टीम में एंट्री

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आगाज से तीन दिन पहले मेजबान टीम को तगड़ा झटका लगा है। धाकड़ तेज गेंदबाज बीमारी की वजह से सीरीज से बाहर हो गया है।

Image

दुष्मंथा चमीरा (साभार Sri Lanka Cricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए दुष्मंथा चमीरा
  • चमीरा की जगह टीम में हुई असिथा फर्नांडो की एंट्री
  • 27 जुलाई को होगा टी20 सीरीज का आगाज

कोलंबो: भारत के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैच की टी20 सीरीज के आगाज से पहले ही मेजबान श्रीलंका को झटका लगा है। टीम के ऐलान के एक दिन बाद ही तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा सीरीज से खराब तबीयत की वजह से बाबर हो गए हैं। ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण से उबर रहे हैं। ऐसे में वो पूरी टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह असिथा फर्नांडो को शामिल किया गया है।

असलंका की कप्तानी में उतरेगा श्रीलंका

चरिथ असलंका को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का कप्तान चुना गया है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वनिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। क्रिस सिल्वरवुड ने भी कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में सनथ जयसूर्या को टीम को अंतरिम कोच के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद सीरीज के आगाज से पांच दिन पहले चरिथ असलंका को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। टीम में टी20 विश्व कप में खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को जगह दी गई है। अनुभवी दिनेश चांदीमल को टीम में शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम( Sri Lanka Squad for T20 Series against India):

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चांदीमल, कमिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, महीष तीक्ष्णा, चमिंदु विक्रमासिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article