क्रिकेट

Duleep Trophy: इस धाकड़ गेंदबाज के सामने किसी खिलाड़ी का नहीं चला बल्ला, एक पारी में झटके 8 विकेट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 1, 2023, 03:02 PM IST

Duleep Trophy 2023, East Zone vs Central Zone: अलूर में खेले गए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने शानदार प्रदर्शन कर ईस्ट जोन को 170 रन से हराया। इसी जीत के साथ सेंट्रल जोन की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। अब सेंट्रल जोन का सामन डिफेंडिंग चैम्पियन वेस्ट जोन से होगा।

Image

सौरव कुमार। (फोटो- सौरव कुमार के इंस्टाग्राम से)

Duleep Trophy 2023, East Zone vs Central Zone: टूर्नामेंट में हर खिलाड़ियों का सपना होता है कि वे शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाए। ऐसा ही कुछ नजारा दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देखने को मिला। अलूर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन का सामना ईस्ट जोन से हुआ। मैच के आखिरी दिन ईस्ट जोन ने 69/6 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 41.2 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई और इसके साथ ही सेंट्रल जोन ने 170 रन से मुकाबला जीत लिया। सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को जीत के लिए 300 रन का लक्ष्य दिया था।

सौरव ने चटकाए 8 विकेट

ईस्ट जोन के खिलाफ दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करने वाले सौरव कुमार ने दोनों पारियों में कुल 11 विकेट चटकाए। मैच के दोनों पारियों में बल्लेबाज उनकी गेंद को अच्छे नहीं पढ़ पाए। सौरव ने पहली पारी में 3.83 की इकोनॉमी से 12 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, दूसरी पारी सौरव ने 3.49 की इकोनॉमी से 18.2 ओवर में 64 रन देकर सबसे ज्यादा 8 विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के कारण सौरव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सेमीफाइनल में इस टीम से होगा सामना

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाली सेंट्रल जोन का सेमीफाइनल में वेस्ट जोन से होगा। इस मैच की शुरुआत अलूर में 5 जुलाई से होगी, जो 8 जुलाई तक चलेगा। पिछले सीजन के खिताबी मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 294 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं, सेंट्रल जोन की टीम पिछले बार सेमीफाइनल तक पहुंची थी। सेंट्रल जोन को सेमीफाइनल में वेस्ट जोन से 279 से हार झेलनी पड़ी थी। इस बार वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन को संभल कर खेलना होगा और पिछले साल के हार का बदला लेने का सही मौका भी है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article