क्रिकेट

वो जिस तरह से रन बनाता है... दिनेश रामदीन ने ऋषभ पंत के लिए कही बड़ी बात

Dinesh Ramdin On Rishabh Pant: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 (IML T20) टूर्नामेंट खेलने के लिए यहां आए वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन का मानना ​​है कि ऋषभ पंत जिस तरह से रन बनाते हैं उसे देखते हुए वह दुनिया के शीर्ष विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं।

Image

ऋषभ पंत

Photo : AP

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 टूर्नामेंट खेलने के लिए यहां आए वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन का मानना है कि ऋषभ पंत जिस तरह से रन बनाते हैं उसे देखते हुए वह दुनिया के शीर्ष विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं।

रामदीन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर ऋषभ पंत दुनिया के शीर्ष विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं और रन बनाते हैं, वह अद्वितीय है। ऑस्ट्रेलिया का एक युवा खिलाड़ी जोश इंग्लिश है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था।’’

वेस्टइंडीज की तरफ से 71 टेस्ट, 139 वनडे और 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 40 वर्षीय रामदीन को लगता है कि एडम गिलक्रिस्ट ने विकेटकीपरों के लिए मानदंड बदल दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले विकेटकीपर केवल विकेटकीपर ही होते थे लेकिन अब क्रिकेट ने काफी विकास किया है और विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका का भी विस्तार हुआ है। इसकी शुरुआत एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों से हुई, जिन्होंने बल्लेबाजी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्विंटन डिकॉक, ब्रेंडन मैकुलम और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने विकेटकीपर की भूमिका को नए मुकाम पर पहुंचाया।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article