क्रिकेट

दिनेश कार्तिक ने कहा- IPL की वजह से अब भारत एक ही स्तर की 3 राष्ट्रीय टीम उतार सकता है

Dinesh Karthik On IPL and Indian cricket team: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट का स्तर इतना बढा दिया है कि अब भारत एक ही समय पर एक ही स्तर की दो से तीन राष्ट्रीय टीम उतार सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट और इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा से बातचीत में कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदलने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में आईपीएल की भूमिका की सराहना की।

Image

दिनेश कार्तिक (Instagram)

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट का स्तर इतना बढ़ा दिया है कि अब भारत एक ही समय पर एक ही स्तर की दो से तीन राष्ट्रीय टीम उतार सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट और इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा से बातचीत में कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदलने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में आईपीएल की भूमिका की सराहना की।

कार्तिक ने कहा, ‘‘आईपीएल ने हमारे सभी खिलाड़ियों में जीत की मानसिकता भरी है । पैसे और आर्थिक फायदों से बुनियादी ढांचा भी मजबूत हुआ है और जब ढांचा मजबूत होता है तो खेल का स्तर बेहतर होता ही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम कह सकते हैं कि आईपीएल के आने के बाद से अब भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही समय पर दो से तीन टीमें उतार सकता है । भारत के पास प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का भंडार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैने आईपीएल में अपने पहले साल में ग्लेन मैकग्रा के साथ खेला और उनके साथ अभ्यास करके मुझमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास और सोच आई।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article