क्रिकेट

ICC World Cup Qualifier: श्रीलंकाई खिलाड़ी का धमाकेदार प्रदर्शन, 12 साल के इंतजार के बाद जड़ा वनडे करियर का पहला शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 25, 2023, 03:47 PM IST

ICC World Cup Qualifier, SL vs IRE: वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में रविवार को श्रीलंका का सामना आयरलैंड से हुआ। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाज का बल्ला जमकर चला।

Image

दिमुथ करुणारत्ने। (फोटो- ICC Twitter)

Photo : Twitter

ICC World Cup Qualifier, SL vs IRE: भारत की मेजबानी में इस साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसमें कुल 10 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए 8 टीमों का चयन हो चुका है। बचे दो जगहों के लिए इन दिनों वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान रविवार को टूर्नामेंट के 15वें मैच में श्रीलंका का सामना आयरलैंड से हुआ। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

वनडे करियर का पहला शतक

2011 में श्रीलंका के लिए वनडे डेब्यू करने वाले दिमुथ करुणारत्ने ने 12 साल के लंबे समय के इंमजार के बाद पहला शतक जड़ा। क्वालीफायर मुकाबले में श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने 8 चौकों की मदद से 100 गेंदों पर शतक पूरा किया। उन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से 8 चौकों की मदद से 103 गेंदों पर 103 रन बनाए।

करुणारत्ने ने पूरा किया वनडे का 1000 रन

2011 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले दिमुथ करुणारत्ने ने पहले शतकीय पारी की बदौलत वनडे में 1000 रन भी पूरा कर लिया। 35 साल के दिमुथ करुणारत्ने ने 40 वनडे मैचों में 81.05 और 34.21 की औसत से 1095 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान वे 3 बार बिना खाता खोले आउट हुए। 40 वनडे मुकाबले में उनके बल्ले से कुल 109 चौके, जबकि सिर्फ एक छक्का निकला है।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article