इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को दो युवा कप्तानों की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का गुजराट टाइटंस की टीम सामना हुआ। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। गुजरात की टीम जीत की लय का बरबरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर फिर से चढ़ने की कोशिश में है। गुजरात टाइटंस की टीम को 8 मैचों में से 4 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 8 मैचों में से सिर्फ 3 मुकबले में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात की टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 अंक के साथ 8वें नंबर पर है।
आईपीएल के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
दिल्ली कैपिटल प्लेइंग-11 (Delhi Capitals Playing-11)
पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11 (Gujarat Titans Playing-11)
शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।
दिल्ली कैपिटल का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)
रिषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड (Gujarat Titans Squads)
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।
