क्रिकेट

DC Retention List IPL 2025: ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने जारी की रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट, पंत का नाम नहीं

DC Retention List IPL 2025: ऑक्शन से पहले दिल्ली के फैंस को जिसका इंतजार था वह खत्म हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली की कोशिश होगी कि वह अपने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इंतजार को इस बार खत्म कर ले और रिटेंशन में उन्होंने इसकी नींव रख दी।

Image

दिल्ली कैपिटल्स रिटेंशन लिस्ट (साभार-TNN)

DC Retention List IPL 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी। ऋषभ पंत को लेकर जैसी आशंकाए थी, उन सभी पर विराम लग गया है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार बिना ऋषभ पंत के उतरेगी। पंत को दिल्ली ने रिटेन नहीं किया है।

दिल्ली ने कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें से 3 कैप्ड और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। कैप्ड खिलाड़ियों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स हैं जबकि अभिषेक पोरेल को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।

विदेशी खिलाड़ियों में दिल्ली ने युवा सनसनी ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन किया है। स्टब्स ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। हाल ही में उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी अपना पहला शतक जड़ दिया है। दिल्ली ने स्टब्स पर भरोसा जताकर अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में मजबूती की नींव रख दी है।

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट (Delhi Capitals Retained Players For IPL 2025)

रिटेंशन संख्याखिलाड़ी का नामकीमत
1.कुलदीप यादव13.25 करोड़
2.अक्षर पटेल16.50 करोड़
3.ट्रिस्टन स्टब्स10 करोड़
4.अभिषेक पोरेल4 करोड़

कैसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन (Delhi Capitals Record)

दिल्ली कैपिटल्स उन 3 टीमों में से एक है जो अब तक पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। दिल्ली केवल साल 2020 में फाइनल तक का सफर तय कर पाई थी। पहली ट्रॉफी की तलाश में दिल्ली इस बार नए कोच हेमांग बदानी के दिशानिर्देश में खेलते दिखाई देगी। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन औसत रहा था। दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ छठे नंबर पर रही थी। नए कोच के दिशानिर्देश में इस बार टीम कुछ नया करने के फिराक में होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के पास अब कितना बचा पर्स (DC Remaining Purse)

दिल्ली ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया जिसमें उनके 3 कैप्ड खिलाड़ी और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल है। इन चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए दिल्ली ने कुल 43.75 करोड़ रुपये खर्च किए और अब ऑक्शन में वह 76.25 करोड़ पर्स के साथ उतरेगी। ऑक्शन में दिल्ली के पास 2 राइट टू मैच कार्ड (RTM) भी उपलब्ध होगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article