क्रिकेट

T20 World Cup: इस अंग्रेज से बचकर रहें सभी टीमें, फिर से दिखाया है अपना दम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 09:00 PM IST

Dawid Malan, England cricket team, T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 तमाम दिग्गज टीमों के लिए भी बड़ी चुनौती होने वाला है। वजह है ऑस्ट्र्रेलिया की पिचें। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो हर हालात में बेहतर प्रदर्शन करने की तरफ अग्रसर हैं। इन्हीं में एक हैं डेविड मलान।

Image

डेविड मलान (AP)

ऑस्ट्रेलिया में जल्द शुरू होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 को लेकर दुनिया के करोड़ो क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं और बेताब हैं कि कब धमाल शुरू होगा। 16 अक्टूबर को क्वालीफाइंग मुकाबलों के साथ-साथ फिर 22 अक्टूबर से मुख्य ड्रॉ के मैच शुरू हो जाएंगे। इस टी20 विश्व कप में वैसे तो तमाम ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन पर दुनिया की निगाहें टिकी होंगी लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जिनको अब तक उनकी क्षमता के मुताबिक पहचान नहीं मिल सकी है और मौजूदा फॉर्म उनको वो पहचान अब इस मंच पर दिला सकता है। इन्हीं में एक नाम है डेविड मलान।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 35 वर्षीय बल्लेबाज डेविड मलान एक शानदार शीर्ष क्रम बल्लेबाज हैं जिन्होंने बहुत तेजी से छोटे प्रारूप में धमाल मचाते हुए राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई है। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वो डेविड मलान ही थे जिनका बल्ला कैनबरा की गेंदबाजों के लिए फायदेमंद पिच पर भी चल पड़ा। मलान ने धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर इंग्लैंड जीत का मंच सजा चुका है और सीरीज भी अपने नाम करने में सफल रहे।

मलान की ताबड़तोड़ पारी

इंग्लैंड टॉस हार चुकी थी और गेंदबाजों के लिए फिट दिख रही पिच पर उनको बल्लेबाजी करने के लिए बुला लिया गया। इंग्लैंड के दोनों ओपनर भी सस्ते में सिमट गए। लेकिन मलान ने अपनी प्रतिभा दिखाई और 49 गेदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली जिसमें 4 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। इसके दम पर इंग्लैंड की टीम 178 रन बनाने में सफल रही और बाद में ऑस्ट्रेलिया को 170 रन पर रोकते हुए मैच 8 रन से जीता व सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।

पिछले कई दिनों से जारी है सिलसिला

जैसे-जैसे टी20 विश्व कप करीब आ रहा है, वैसे-वैेसे डेविड मलान का बल्ला गरजता जा रहा है। छोटी और महत्वपूर्ण पारियां हों या बड़ी पारियां, ये बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने से लेकर अहम मौकों पर बड़ी पारियां खेलने में भी सक्षम है। ये हैं टी20 में उनकी पिछली 5 पारियां..

1. पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में - 28 सितंबर - 35 गेंदों में 36 रन

2. पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में - 30 सितंबर - 18 गेंदों में 26 रन

3. पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में - 2 अक्टूबर - 47 गेंदों में नाबाद 78 रन

4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में - 9 अक्टूबर - नाबाद 2 रन

5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में - 12 अक्टूबर - 49 गेंदों में 82 रन

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article