क्रिकेट

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, कारण जान हो जाएंगे हैरान

World Cup 2023: इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली ने इंग्लैंड फैंस को चौंका दिया है। दरअसल बुधवार को उन्होंने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। वर्ल्ड कप 2023 के बाद वह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे। यह फैसला तब आया है जब वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की हालत पस्त है।

Image

डेविड विली (साभार -Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 अपने लोकप्रियता के चरम पर है और इस बीच इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया है। दरअसल विली ने ऐलान कर दिया है कि वर्ल्ड कप 2023 के बाद वह क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के प्रदर्शन से मेरा फैसला प्रभावित नहीं है। इंग्लैंड की टीम 7 में से केवल एक मुकाबला जीत कर प्वाइंट्स टेबल के सबसे नीचे काबिज है।

फैसले के पीछे का कारण

विली ने अपने पोस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड सहित अपने साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जरूर ये लिखा है कि इंग्लैंड के वर्ल्ड कप प्रदर्शन से उनका फैसला प्रभावित नहीं है, लेकिन लोगों का मानना है कि उनका यह फैसला उन्हें सालाना क्रिकेट कांट्रैंक्ट से बाहर रखने के बाद आया है। अभी कुछ दिन पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सालाना कॉट्रैक्ट से बाहर रखा है।

डेविड विली का क्रिकेट करियर

डेविड विली के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। विली ने इंग्लैंड के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट में अपना योगदान दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 70 वनडे और 43 T20I मैच में क्रमश: 94 और 51 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में 627 और टी20 में 226 रन हैं। इसके अलावा विली ने आईपीएल में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। 11 आईपीएल मैच में उन्होंने 53 रन बनाए हैं और 6 विकेट चटकाए हैं।

End of Article