क्रिकेट

क्लासेन और मिलर की धुआंधार पार्टनरशिप, खुली भारतीय गेंदबाजों की पोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:45 PM IST

India vs South Africa 1st ODI, David Miller-Heinrich Klaasen partnership: डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन के बीच लखनऊ वनडे में शानदार पार्टनरशिप हुई। पांचवें विकेट के लिए हुई इस साझेदारी ने पहले वनडे मेंं भारतीय टीम की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिससे स्कोर 249 रन तक जा पहंचा।

Image

डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन (AP)

IND vs SA 1st ODI, David Miller-Heinrich Klaasen partnership: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने काम किया। दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (नाबाद 74) और डेविड मिलर (नाबाद 75) के अर्धशतकों की बदौलत 40 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाये।

मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक ने 48 रनों की पारी खेली और मलान ने 22 रन बनाए लेकिन इनके आउट होने के बाद अचानक पारी लड़खड़ाती दिखी और तेंबा बावुमा 8 रन जबकि एडेन मार्करम शून्य पर कुलदीप यादव की गेंंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पिच पर डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन का कमाल शुरू हुआ।

शानदार और ताबड़तोड़ साझेदारी

इन दोनों दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिये नाबाद 139 रन की भागीदारी निभायी। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर पोल खोली। इस दौरान मिलर और क्लासेन दोनों के कैच भी छोड़े गए। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से अंत तक एक जैसी लय में बल्लेबाजी की। क्लासेन ने 65 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ मिलर ने 63 गेंदों में नाबाद 75 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

भारतीय गेंदबाजों की धुनाई

इस दौरान भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा धुनाई रवि बिश्नोई की हुई जो अपना पहला वनडे खेल रहे थे। इस स्पिनर ने 1 विकेट तो लिया लेकिन 40 ओवर वाले इस मैच में 8 ओवर करते हुए 69 रन लुटा डाले। जबकि सिराज ने 8 ओवर में बिना विकेट लिए 49 रन लुटाए। वहीं, अवेश खान ने इतने ही ओवरों में बिना सफलता 51 रन लुटा डाले।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article