क्रिकेट

CSK vs SRH Dream11 Prediction: चेन्नई और हैदराबाद का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

CSK vs SRH Dream11 Prediction, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है और किन खिलाड़ियों को कप्तान बनाना सही रहने वाला है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम 11 टीम

CSK vs SRH Dream 11 Prediction Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 43वें मुकाबले में दो दमदार टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है। इसमें एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स होने वाली है वहीं दूसरी ओर पिछले साल की रनरअप रह चुके सनराइजर्स हैदराबाद रहने वाली है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के पास है। इस मैच का आय़ोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जा रहा है। इन दोनों टीमों का वर्तमान सत्र में अभी तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इन दोनों टीमों के आठ मैच में चार अंक हैं और अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद को बनाए रखना है तो उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे।

चेन्नई की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार उसे यहां मुंह की खानी पड़ रही है। उसकी टीम अभी तक यहां के विकेट का सही अनुमान लगाने में नाकाम रही है।चेन्नई ने स्पिनर नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा।

सनराइजर्स की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उसकी टीम ने भी शानदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उसे अपनी अति आक्रामकता भारी पड़ने लगी।पिछले सत्र में उसकी सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी इस बार नहीं चल पा रही है जिससे टीम के मध्य क्रम की कलई भी खुल गई है। उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपरहेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, एमएस धोनी
बल्लेबाजट्रैविस हेड, शिवम दुबे, रचिन रवींद्र (उपकप्तान)
ऑलराउंडर्सअभिषेक शर्मा (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा
गेंदबाजनूर अहमद, पैट कमिंस, खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम -2

विकेटकीपरहेनरिक क्लासेन, इशान किशन
बल्लेबाजट्रैविस हेड (कप्तान), शिवम दुबे, रचिन रवींद्र
ऑलराउंडर्सअभिषेक शर्मा, रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान)
गेंदबाजहर्षल पटेल, नूर अहमद, पैट कमिंस, खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम -3

विकेटकीपरहेनरिक क्लासेन (कप्तान), एमएस धोनी
बल्लेबाजट्रैविस हेड, शिवम दुबे, आयुष महात्रे
ऑलराउंडर्सअभिषेक शर्मा, रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान)
गेंदबाजमधीशा पथिराना, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के स्क्वॉड (CSK vs SRH Squads)

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, आयुष म्हात्रे, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस। श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article