क्रिकेट

CSK vs PBKS IPL Match Timing Today 2026: चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला, जानिए मैच का समय

CSK vs PBKS IPL Match Time Today 2026: आज (3 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का सातवां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई के सामने पंजाब की कठिन चुनौती होगी। आईपीएल 2026 का सातवां रोमांचक मुकाबला कब शुरू होगा। टॉस कितने बजे होगा? आइए विस्तार से जानते हैं।

Image

आईपीएल 2026 आज के मैच का समय

CSK vs PBKS IPL Match Time Today 2026: टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेट से मिली करारी हार के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को घर में खेलेगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले घरेलू मैच में पिछले साल के फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स से भिड़ने से पहले अपनी लय वापस पाने की जरूरत होगी।

आरआर के खिलाफ बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद, सीएसके सिर्फ 127 रन पर ऑल आउट हो गई। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद अर्धशतक ठोक कर मैच एकतरफा कर दिया। वहीं, श्रेयस अय्यर की पीबीकेएस ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

कूपर कॉनली ने दिखाई है गजब की फॉर्म

कूपर कॉनली की आईपीएल डेब्यू पर खेली गई 44 गेंद में नाबाद 72 रनों की पारी ने उन्हें शुभमन गिल की जीटी के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। चेपॉक की पिच पर दोनों टीमों के बीच कांट की टक्कर देखने को मिलेगी।

कितन बजे शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच ( CSK vs PBKS Match Time)

चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल मैच भारतीय समयानुसार 7:30 PM बजे खेला जाएगा, जबकि मैच का टॉस 7:00 PM बजे होगा।

सीएसके बनाम पीबीकेएस हेड टू हेड

कुल मैच: 32

चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच जीते।

पंजाब किंग्स ने 16 मैच जीते।

टाई: 0

कोई परिणाम नहीं: 0

CSK vs PBKS वेदर रिपोर्ट

3 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई में दिन में मौसम साफ रहेगा। तापमान 35 के आस-पास रहने की संभावना है लेकिन, रात में मौसम अपनी करवट बदल सकता है। रात के समय अधिकत्तर समय बादल छाए रहने की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रात में 73 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। साथ ही 5 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है। हालांकि, पूरा मैच होने की पूरी संभावना है। सीएसके फैंस पूरा मैच देखने को बेताब होंगे।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article