क्रिकेट

IPL 2026, CSK vs PBKS Pitch Report: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच है मुकाबला, जानिए चेपॉक की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, CSK vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (03 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के सातवें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेपॉक की पिच रिपोर्ट

Chennai Super Kings vs Punjab Kings Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स(Chennai Super Kings vs Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Kolkata) में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी। वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन के गुवाहाटी में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार का का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वो पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर पंजाब के खिलाफ जीत का खाता खोलना चाहेगी। पंजाब किंग्स की टीम अपने घर पर गुजरात टाइटन्स को मात देने के बाद इस मुकाबले के लिए चेन्नई पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Chennai Super Kings vs Punjab Kings Head to Head)

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच में सीएसके और 16 मैच में पीबीकेएस ने जीत दर्ज की है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर लीग में देखने को मिली है। पिछले सीजन दो बार भिड़ंत हुई थी और दोनों ही बार बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी थी। चेन्नई में पंजाब ने सीएके को 4 विकेट से और मुल्लांपुर में खेले गए मैच में 18 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। चेन्नई और पंजाब के बीच चेपॉक स्टेडियम में कुल 9 मैच खेले गए हैं जिसमें से 5 मैच में पंजाब ने और चार में चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही। सीएसके और पीबीकेएस के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में चार बार बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स केवल एक मुकाबले में जीत का स्वाद चखने में सफल रही।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट (CSK vs PBKS IPL Match Today Pitch Report)

आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का सातवां मैच चेन्नई के चेपॉक (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मुकाबले में रनों की बारिश हो सकती है। चेन्नई की पिच हमेशा से स्पिनर्स के लिए मजदगार होती है। ऐसे में स्पिनरों को इस बार भी मदद मिलेगी। लेकिन दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी आसान होगी। चेपॉक को कभी स्पिनरों के लिए एक मज़बूत किला माना जाता था, जहां रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर रनों पर लगाम लगा देते थे। पिछले कुछ सालों में चेन्नई की पिच और यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग में तब्दील होती जा रही है। जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और शॉट्स खेलना आसान होता है। हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम ने जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 20 विश्व कप के एक मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए थे।

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में चेन्नई और पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Chennai vs Punjab IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई और पंजाब के बीच आज धमाकेदार भिड़ंत हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। चेन्नई के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें शिवम दुबे(Shivam Dubey), आयुष म्हात्रे(Ayush Mhatre), नूर अहमद (Noor Ahmad), अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) पर रहेंगी। वहीं पंजाब किंग्स के प्रभसिमरिन सिंह(Prabhsimran Singh), श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer), अर्शदीप सिंह(Arshdeep Singh) और मार्को यानसेन (Marco Jansen) पर रहेंगी।

चेन्नई और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें (Chennai Super Kings and Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Chennai Super Kings Full Squad)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे।

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Punjab Kings Full Squad)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article