क्रिकेट

CSK vs DC Pitch Report: चेन्नई और दिल्ली के बीच बड़े मुकाबले की पिच रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 31, 2024, 05:24 PM IST

IPL 2024, CSK vs DC Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज दो मैच खेले जाने हैं। आज का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। इस मैच का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू विशाखापट्टनम में हो रहा है। दिल्ली-चेन्नई मुकाबले की पिच रिपोर्ट यहां जानिए और आपको ये जानकारी भी देंगे कि इस मैदान पर आंकड़े कैसे रहे हैं।

Image

दिल्ली-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2024 में दूसरा मैच चेन्नई-दिल्ली के बीच
  • दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बड़ा मुकाबला
  • विशाखापट्टनम के मैदान पर आयोजित होगा ये मैच

IPL 2024, CSK vs DC Pitch Report Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज का दूसरा मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले में चेन्नई किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स टीम से होगा। चेन्नई और दिल्ली के बीच होने वाले इस मैच में सभी की नजरें ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी पर रहने वाली है। एक तरफ पंत लंबे समय बाद आईपीएल में लौटे हैं और दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एम एस धोनी (MS Dhoni) कप्तानी छोड़ चुके हैं और विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल इतिहास में कई बार आमना-सामना हुआ है और एक बार फिर फैंस इस बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें अब तक आईपीएल में 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई ने 19 मैचों में जीत हासिल की जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 10 मैच जीत सका। अब जानते हैं कि आज जब ये दोनों टीमें आईपीएल 2024 के मैच में टकराएंगी तो विशाखापट्टनम के मैदान की पिच कैसी होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट (CSK vs DC Pitch Report Today Match)

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच आज होने वाले आईपीएल 2024 मैच का आयोजन विशाखापट्टनम में होने वाला है। डॉ वाईएस राजशेखरा रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच की पिच पर आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ 13 मैच हुए हैं। कई अन्य आईपीएल मैदानों की तरह इस मैदान पर भी बल्लेबाजों का बोलबाला देखा गया है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 157 रन रहा है। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर मुंबई इंडियंस के नाम है जिन्होंने 2016 में दिल्ली के खिलाफ 206 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर (142 रन) मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। गेंदबाजों में इस मैदान पर स्पिनर्स का दबदबा रहा है और इस बार भी यही देखने को मिल सकता है।

इस ग्राउंड पर चेन्नई और दिल्ली के आंकड़े (CSK and DC Stats At Vizag)

विशाखापट्टनम के मैदान पर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ है। ये मैच आईपीएल 2019 का दूसरा क्वालीफायर मैच था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 147 रन बनाए थे। जवाब में उतरी चेन्नई की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट खोते हुए लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने 39 गेंदों में 50 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article