क्रिकेट

IPL 2024, DC vs CSK Dream11 Prediction: दिल्ली और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबला आज, देखें दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 31, 2024, 07:01 PM IST

DC vs CSK Dream11 Prediction, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Playing XI: आईपीएल के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला विशाखापट्टनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें विस्फोटक प्लेइंग-11।

Image

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

DC vs CSK Dream11 Prediction, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के होम ग्राउंड यानी विशाखापट्टनम के वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कुल 29 मैच खेले गए थे। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 19 मैचों में और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 10 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का परिणाम निकला है।

वहीं, दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 223 रन है, जबकि चेन्नई के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 198 रन है। वहीं, मौजूदा सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फॉर्म में चल रही है। टीम को शुरुआती दोनों टीमों में जीत मिली है। वहीं, दिल्ली की टीम को शुरुआती दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे टॉप पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 0 अंक के साथ 8वें नंबर पर हैं। इस रोमांचक मुकाबले से पहले देखें विस्फोटक ड्रीम-11।

IPL 2024 Match-13, DC vs CSK, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स

दिनांक: 31 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

संभावित ड्रीम 11-Option 1

विकेटकीपर: ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रचिन रवींद्र।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, डिरेल मिचेल।

गेंदबाज: कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान।

कप्तान: रचिन रवींद्र।

उप-कप्तान: शिवम दुबे।

संभावित ड्रीम 11-Option 2

विकेटकीपर – हेइरिक क्लासेन (कप्तान), ऋद्धिमान साहा

बल्लेबाज – ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- एडेन मार्कराम, अजमतुल्लाह उमरजई

गेंदबाज- पैट कमिंस, मोहित शर्मा, राशिद खान

संभावित ड्रीम 11-Option 3

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन (उप-कप्तान)

बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन

ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, अजमतुल्लाह शाहिदी

गेंदबाज: पैट कमिंस, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, राशिद खान

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Team Squads)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Team Squads)

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

(*Disclaimer: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article