क्रिकेट

IND vs PAK: मैच से पहले यूनिवर्स बॉस ने लूट ली महफिल, दोनों टीम के खिलाड़ियों से मिलकर लिया ऑटोग्राफ

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। टॉस से पहले यूनिवर्स बॉस ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान वह विराट के साथ मस्ती करते दिखे।

Image

भारत-पाकिस्तान (साभार-AP)

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला आज न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में बारिश की संभावना थी और मैच शुरू होने से पहले भी वहां बारिश हो रही थी। यही कारण है कि टॉस सही समय पर नहीं हो सका। लेकिन इस मैच से पहले द यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने महफिल लूट ली।

दोनों टीम के खिलाड़ी से मिले गेल

मैच से पहले द यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से एक-एक कर मुलाकात की। इस दौरान वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से हंसी-मजाक करते दिखे। पाकिस्तान टीम के बाद गेल टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले। खासतौर से उन्होंने विराट कोहली के साथ फुटबॉल भी खेला। गेल सभी भारतीय खिलाड़ियों से अपने जैकेट पर ऑटोग्राफ लेते नजर आए।

दो बार के विश्व विजेता हैं गेल

क्रिस गेल दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे हैं। वेस्टइंडीज ने साल 2012 और 2016 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि दोनों फाइनल मुकाबले में गेल का रिकॉर्ड खराब था। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गेल 16 गेंद में 3 जबकि 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 2 गेंद में 4 रन बनाए थे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article