क्रिकेट

IND vs AUS: भारतीय दिग्गज ने बताया- क्यों है भारतीय टीम के हिटमैन का बल्ला खामोश

IND vs AUS, Cheteshwar Pujara vs Rohit Sharma:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने रोहित शर्मा के बल्ले के खामोश रहने की वजह बताई।

Image

रोहित शर्मा। (फोटो- AP)

Photo : Twitter

IND vs AUS, Cheteshwar Pujara vs Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गाबा टेस्ट मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 10 ही रन बनाए। रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली का बल्ला भी खामोश है। उन्होंने भी एडिलेड टेस्ट की एक पारी में शतक लगाने के अलावा कुछ नहीं किया है। वहीं, भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि भारतीय कप्तान का बल्लेबाज क्रम बदलना उनकी लय को बिगाड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ओपनिंग करने के बजाए अब नंबर 6 पर आ रहे हैं। उन्होंने सीरीज का पहला मैच व्यक्तिगत कारणों से मिस किया था। दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में असफलता देखने के बाद वह एक और पारी में फेल हो गए हैं। पुजारा का मानना है कि ओपनिंग की जगह मिडिल ऑर्डर पर बैटिंग करना खिलाड़ी के मोमेंटम को प्रभावित कर सकता है।

रोहित के आउट होने के लेटेस्ट तरीके पर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "यह लेंथ बॉल नहीं थी जिस पर आप ड्राइव कर सकते थे। यहां तक कि फुल लेंथ गेंद पर भी ड्राइव करना यहां आसान नहीं होता। रोहित बॉल को पंच करने की कोशिश कर रहे थे। उनको बॉल को डिफेंड करना चाहिए था। अभी उनके रन नहीं आ रहे हैं जिसके चलते उनके ऊपर दबाव है।"

पुजारा ने आगे कहा कि रोहित ओपनर हुआ करते थे, अब वह नंबर 6 पर बैटिंग कर रहे हैं। ऐसा करने से आपको बैटिंग में मदद नहीं मिलती है, ऐसा करने से आपको लय भी नहीं मिलती है।

वहीं, मैच में रोहित के जल्द आउट होने के बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की बढ़िया बल्लेबाजी ने भारत का स्कोर 200 पार कराया। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने के लिए मिली। अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने राहुल को 84 रनों के निजी स्कोर पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करके इस साझेदारी का अंत किया। राहुल ने 139 गेंदों की पारी में 8 चौके लगाए। रवींद्र जडेजा की 77 रनों का पारी का अंत पैट कमिंस ने किया। जडेजा ने 123 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

इसके बाद अंतिम विकेट के लिए जसप्रीत बुमराह (10) और आकाश दीप (27) ने अंतिम विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए हैं और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया है। फिलहाल बारिश से प्रभावित यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारतीय पारी को तुरंत ढेर कर तेजी से बल्लेबाजी कर भारत को चौथी पारी में जल्दी से जल्दी से उतारने की होगी।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article