क्रिकेट

IPL 2024: क्या चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने जा रहे हैं चेतेश्वर पुजारा? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2024, 06:52 PM IST

क्या चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा? उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने किया है ऐसा ही कुछ इशारा।

Image

चेतेश्वर पुजारा(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स में होने जा रही है चेतेश्वर पुजारा की एंट्री
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पुजारा ने मचाई हलचल
  • डेवोन कॉन्वे की जगह मिल सकता है मौका

मुंबई: आईपीएल 2024 के रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की सोशल मीडिया पोस्ट ने एक हलचल मचा दी है। पुजारा ने सोशल मीडिया पर जो मैसेज लिखा है फैन्स उसे सीएसके में उनकी वापसी से जोड़कर देख रहे हैं।

पुजारा जी ने लिखी कुछ ऐसी पोस्ट

पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सुपर किंग्स आपके साथ मौजूदा सीजन में आपके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। ऐसे में माना जा रहा है कि पुजारा आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चोटिल डेवेन कॉन्वे की जगह जुड़ने जा रहे हैं। माना जा रहा था कि कॉन्वे कुछ मैच बाद फिट होकर टीम के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन ऐसा अबतक नहीं हो सका है और चेन्नई उनका विकल्प तलाश रही है।

डेवोन कॉन्वे की जगह हो सकती है एंट्री

ऐसे में पुजारा जी को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले सीजन चेतेश्वर पुजारा चेन्नई के सदस्य रहे थे और टीम चैंपियन बनी थी। पुजारा टीम के वर्किंग कल्चर के बारे में जानते हैं। ऐसे में उनकी एंट्री हो सकती है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article