Champions Trophy 2025 Semi Final, IND vs AUS: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लीग मुकाबले के बाद अब नॉकआउट का रोमांच शुरू होने वाला है। लेकिन इस रोमांच से पहले दो बार की चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट अफगानिस्तान के खिलाफ चोटिल हो गए थे। यह मुकाबला पाकिस्तान के रावलपिंडी में खेला गया था। अब मैथ्यू शॉर्ट चैम्पियंस ट्रॉफी के बाकी मुकाबले से पहले बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह युवा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर कूपर कोनोली को शामिल किया गया है। आईसीसी की इवेंट टेक्नीकल समिति ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनके शामिल होने को मंजूरी दे दी है।
सिर्फ दो मैच खेल पाए शॉर्ट
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में सिर्फ दो मैच खेल पाए। उन्होंने पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ, जबकि दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला। उन्होंने दो मैचों में 102.46 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शमिल है। शॉर्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ 63 रन की शानदार पारी खेली थी और अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए थे।
कौन है कूपर कोनोली
चोटिल मैथ्यू शॉर्ट की जगह टीम में युवा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर कूपर कोनोली को शामिल किया गया है। 21 साल के कपूर कोनोली का जन्म 22 अप्रैल 2003 को पर्थ में हुआ था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 2024 में डेब्यू किया। कपूर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और एक टेस्ट मुकाबला खेल चुके हैं। उन्होंने 3 वनडे में सिर्फ 10 रन बनाए और एक टेस्ट में सिर्फ 4 रन बनाए हैं। इसके अलावा वे ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और पर्थ स्कॉर्चर्स टीम से खेल चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया का अपडेट स्क्वॉड (Australia Squad Update)
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, एडम जम्पा।
