क्रिकेट

IND vs NZ Final Date And Time: भारत और न्यूजीलैंड का टी20 विश्व कप फाइनल मैच कब है, जानिए तारीख और समय के साथ कुछ खास बातें

India Vs New Zealand Final (भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच कब है) IND vs NZ T20 World Cup Final 2026 Match Date, Time: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की दोनों सेमीफाइनल हो चुके हैं और हमें आखिरी दो टीमें मिल गई हैं जो फाइनल मैच में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने वाली हैं। यहां जानिए, कब और कितने बजे होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, किस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला।

Image

इंडिया न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल कब होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- फाइनल
  • विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होंगी भारत और न्यूजीलैंड
  • भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

India vs New Zealand Final Date, Time, Venue In T20 World Cup 2026 (IND vs NZ Final): आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम मैच की तरफ बढ़ेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें 12 टीमें ग्रुप चरण में बाहर हो गईं। इसके बाद आठ टीमें सुपर 8 चरण में पहुंची। वहां से सिर्फ तीन टीमें बाहर आ पाई और सेमीफाइनल में जगह बनाई। वो चार टीमें थीं भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका। पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुआ जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल (T20 World Cup Final) में सबसे पहले जगह बनाई। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 499 रनों की बारिश के बीच 7 रन से रोमांचक जीत हासिल की और फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।

अब फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें पहली बार वनडे या टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय से भारतीय टीम पर उसके घर में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है, ऐसे में टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में कीवी टीम को किसी तरह से कम नहीं आंकेगी। पिछले मैच में जिस तरह से न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका को 12.5 ओवर में 170 रनों के लक्ष्य का हासिल करके मात दी, उस स्थिति में तो दुनिया की कोई भी टीम न्यूजीलैंड से सतर्क रहना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की बहुत जरूरत पड़ेगी क्योंकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 255 रनों का लक्ष्य देने के बावजूद इंग्लैंड की टीम सिर्फ सात रन से हारी, जिसने टीम इंडिया की गेंदबाजी में कई कमजोरियां उजागर कर दीं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड मैचों के आंकड़ेः भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 30 मुकाबले हुए हैं। इसमें 16 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 टी20 मैचों में भारत को हराया है। दोनों टीमों के बीच 3 मैच टाई भी हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का जीत प्रतिशत 61.66% है, जबकि भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 38.33% रहा है।

कब खेला जाएगा टी20 विश्व कप का फाइनल मैच? (When Is T20 World Cup 2026 Final Match)

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च (रविवार) को खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट के 10वें संस्करण का फाइनल मुकाबला होगा जिस पर करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहने वाली हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में किस टीम के खिलाफ है भारत का फाइनल मैच और क्यों रहना होगा सतर्क? (Which Team Will Face India In T20 World Cup Final)

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होने वाला है। दिलचस्प बात ये है कि आज तक ODI से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, कभी भी दोनों टीमें विश्व कप फाइनल में आमने-सामने नहीं आई हैं। ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें फाइनल में टकराएंगी। पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय जमीन पर काफी क्रिकेट खेला है और टीम इंडिया को कई बार हराया है तो कई बार जबरदस्त टक्कर भी दी है। ऐसे में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत होगी।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच? (India vs New Zealand T20 World Cup Final Match Venue)

न्यूजीलैंड और मेजबान टीम इंडिया के बीच होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे विशाल क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आयोजित होगा।

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें (India And New Zealand Squads For T20 World Cup 2026)

भारतीय टी20 टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा।

न्यूजीलैंड टी20 टीमः हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड, रेहान अहमद और जेमी ओवरटन।

किस समय खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच? (IND vs NZ Final Match Time)

टी20 विश्व कप 2026 में होने वाला इंडिया-न्यूजीलैंड फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस 6:30 बजे कराया जाएगा।

अहमदाबाद के मैदान पर भारत हार चुका है दो बड़े मैचः टीम इंडिया को टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सतर्क रहना होगा। इसके दो कारण हैं। पहली वजह है कि न्यूजीलैंड की टीम इस समय शानदार लय में हैं और दूसरी बड़ी वजह है अहमदाबाद का मैदान। इस मैदान पर भारतीय टीम को दो बड़ी हार मिल चुकी हैं जिनको वो भुलाना नहीं चाहेंगे। साल 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया को इसी मैदान पर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त देकर खिताब जीत लिया था। जबकि, मौजूदा टी20 विश्व कप में भारत ने सिर्फ एक मैच गंवाया है और वो मैच इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 चरण में गंवाया था। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम जब इस मैदान पर उतरेगी तो पिच व हालातों को पूरी तरह से समझकर खेलना चाहेगी।

फाइनल में दोनों टीमों का ट्रम्प कार्ड कौन से 2 खिलाड़ी होंगेः भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में 8 मार्च को दोनों टीमों का एक-एक खिलाड़ी ऐसा होगा जिनसे दोनों ही टीमों व प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें होंगी। भारत के लिए सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड होंगे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिनके 4 ओवर मैच की दशा और दिशा तय कर सकते हैं। जबकि, न्यूजीलैंड टी20 टीम के लिए सबसे बड़े ट्रम्प कार्ड होंगे उनके ओपनर फिन एलन जो इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस बल्लेबाज ने 33 गेंदों में टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाकर साफ कर दिया था कि उनसे हर गेंदबाज को सतर्क रहना होगा। जसप्रीत बुमराह और फिन एलन के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के शुरुआती ओवरों में भिड़ंत देखना भी रोमांचक और दिलचस्प रहने वाला है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article