क्रिकेट

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, जैक कैलिस के साथ स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए जैक कैलिस के साथ अपना नाम स्पेशल क्लब में दर्ज करा लिया।

Image

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट @englandcricket X)

Ben Stokes 250 Wicket in Test Cricket: नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी करते ही कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सुनहरे पन्ने में जैक कैलिस के साथ दर्ज करा लिया है। स्टोक्स ने बर्मिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया। स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 21 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट लिए।

टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 250 विकेट

मिचेल सेंटनर का शिकार करते ही बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने ये उपलब्धि अपने करियर के 122वें टेस्ट की 181वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए हासिल की। स्टोक्स के नाम 250 टेस्ट विकेट 31.03 के औसत से चटकाए हैं। 22 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने पारी में पांच बार 6 विकेट अपने नाम किए। स्टोक्स ने 122 टेस्ट की 218 पारी में 9 बार नाबाद रहते हुए 7228 रन 34.58 के औसत से बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 14 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं।

जैक कैलिस के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड

स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 7 हजार रन और 250 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बैटर हैं। उनसे पहले ये कारनामा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जैक कैलिस ही कर सके। कैलिस ने अपने टेस्ट करियर में 13,289 रन बनाने के अलावा 292 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान 45 शतक और 58 अर्धशतक जड़े। वहीं पारी में पांच बार पांच विकेट उन्होंने अपने नाम किए। बल्लेबाजी में 224 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं 54 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article