क्रिकेट

विमेंस वनडे विश्व कप के लिए आयोजन समिति का गठन करेगा बीसीसीआई, ऐसे प्रायजकों पर लगा प्रतिबंध

बीसीसीआई इस साल भारत की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे वनडे विश्व कप की मेजबनी के लिए आयोजन समिति का गठन करने जा रहा है। टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान ऐसे प्रायोजकों पर प्रतिबंध लगाने की भी बोर्ड की योजना है।

Image

बीसीसीआई

नई दिल्ली: बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की कोलकाता में 22 मार्च को होने वाली आपात बैठक में महिला वनडे विश्व कप के लिये आयोजन समिति का गठन किया जायेगा और इस साल होने वाले टूर्नामेंट के लिये वेन्यू का भी चयन किया जायेगा। बैठक गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डंस पर होने वाले आईपीएल के पहले मैच के दौरान होगी। बीसीसीआई ने पिछली बार 2013 में महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी।

आयोजन स्थलों के नाम पर होगी चर्चा

बैठक के एजेंडे में महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिये आयोजन समिति का गठन और टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों पर चर्चा शामिल है। भारतीय टीम दो बार 50 ओवरों के विश्व कप के फाइनल में पहुंची लेकिन जीत नहीं सकी। शीर्ष परिषद 2025-26 घरेलू सत्र के ढांचे को भी अंतिम रूप देगी। भारत को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है जिसके लिये मैचों के आयोजन स्थलों पर भी फैसला लिया जायेगा।

खेल मंत्रालय की एडवाइजरी का होगा पालन

नये पदाधिकारियों के आने के बाद बोर्ड के बैंक खातों पर हस्ताक्षर के लिये अधिकृत व्यक्ति के नाम को भी मंजूरी दी जायेगी। इस महीने की शुरूआत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीसीसीआई से आईपीएल के दौरान सभी तरह के तंबाकू और अल्कोहल के प्रचार पर रोक लगाने के लिये कहा था। यह मसला भी बैठक में रखा जायेगा जिसमें तंबाकू और क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा प्रायोजन भी शामिल है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article