क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले हो गया बड़ा ऐलान, मैदान पर फिर उतरेंगे रोहित-कोहली

अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अफगानिस्तान की टीम जून महीने में भारत का दौरा करेंगे। यहां वह एकमात्र टेस्ट मैच के अलावा तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान के दौरे का आगाज 6 जून से होगा। यहां पढ़े पूरा शेड्यूल

Image

अफगाानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी। फोटो- bcci

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में अफगानिस्तान मेंस टीम के आगामी भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित किया है। अफगानिस्तान एक टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। टेस्ट मैच 6 से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। सभी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे। वनडे सीरीज में एक बार फिर रोहित और कोहली की जोड़ी मैदान पर उतरेगी।

भारत और अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल-

तारीखमैचसमयवेन्यू
06 जून- 2026टेस्ट9:30 AMन्यू चंडीगढ़
14 जून-2026पहला वनडे1:30 PMधर्मशाला
17 जून-2026दूसरा वनडे1:30 PMलखनऊ
20 जून-2026तीसरा वनडे1:30 PMचेन्नई
रोहित और कोहली की जोड़ी आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान खेली थी। टेस्ट और टी20I मैच से संन्यास लेने के बाद रोहित और कोहली की निगाहें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हैं। रोहित शर्मा को कुछ दिनों पहले ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था।

इस साल बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेंग गिल

वनडे और टेस्ट की कप्तानी शुभमन गिल के हाथ में हैं। पिछले साल भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में बेहद खराब प्रदर्शन किया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस साल शुभमन गिल दमदार वापसी करना चाहेंगे।

मिशन टू वर्ल्ड कप 2027 का होगा आगाज

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ब्लू जर्सी में देखेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया अपना मिशन टू वर्ल्ड कप 2027 शुरू कर देगी। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article