क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रफ्तार के किंग की हुई एंट्री

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने वाले मयंक यादव को पहली बार मौका मिला है।

Image

मयंक यादव

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐसान
  • रफ्तार के किंग मयंक यादव को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका
  • नीतीश कुमार रेड्डी भी टी20 टीम मे ंजगह हासिल करने में हुए सफल

बेंगलुरू: बीसीसीआई ने 6 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घर पर खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम में रफ्तार के किंग मयंक यादव को मौका मिला है। उनके साथ ही हैदराबादी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिला है। ईशान किशन की टीम में वापसी नहीं हुई है। विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन के साथ जितेश शर्मा को मौका मिला है। रुतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है।

मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को मिला पहली बार मौका

टेस्ट सीरीज में शिरकत कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मयंक यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा संभालेंगे। मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। नीतीश रेड्डी को आईपीएल 2024 का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था। वहीं मयंक यादव ने अपनी तेज गेंदबाजी कहर बरपाया था। ऐसे में दोनों को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। टीम में वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती को बतौर स्पिनर चुना गया है।

हार्दिक पांड्या को भी टीम में जगह मिली है। हार्दिक के अलावा टीम में वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर हैं। अभिषेक शर्मा और रियान पराग टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संंजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article