क्रिकेट

India Squad for Sri Lanka T20I, ODI Series: भारत-श्रीलंका वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें दोनों टीमें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 28, 2022, 08:14 PM IST

India Squad for Sri Lanka T20I, ODI Series 2023, IND vs SL: टीम इंडिया और मेहमान श्रीलंकाई टीम के बीच 3 जनवरी से खेली जाने वाली टी20 सीरीज और 10 जनवरी से होने वाली वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। किस खिलाड़ी को मिला मौका, किन नए चेहरों को मिली जगह और कौन हुआ बाहर, आइए जानते हैं।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका का भारत दौरा 2023
  • भारत और श्रीलंका के बीच होगी टी20 और वनडे सीरीज
  • बीसीसीआई ने सीरीज के लिए घोषित की भारतीय टीम

Indian Squad for Sri Lanka T20I, ODI Series 2023: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ करने जा रही है। श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आ रही है और दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के साथ-साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन भी होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के इस दौरे पर होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज 3 जनवरी 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा। जबकि 10 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन शुरू होगा। साल 2023 भारतीय टीम के लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि इसी साल देश आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) की मेजबानी करने वाला है, ऐसे में टीम इंडिया के लिए हर अगला महीना और हर अगली सीरीज महत्वपूर्ण रहेगी।

भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

भारतीय टी20 टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल का नाम नहीं है। इस टीम की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे।

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी। केएल राहुल भी वनडे टीम का हिस्सा होंगे। विश्व कप को नजर में रखते हुए चयनकर्ताओं ने सीनियर खिलाड़ियों को वनडे में मौजूद रखना सही समझा है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article