क्रिकेट

IND vs SL T20I, ODI Series 2023 Schedule: भारत-श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज का कार्यक्रम, यहां देखिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 27, 2022, 05:39 PM IST

India vs Sri Lanka (IND vs SL) T20I, ODI Series Match Schedule, Date, Time: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 सीरीज का आयोजन भारतीय क्रिकेट टीम व फैंस के लिए नए साल की शुरुआत में क्रिकेट का पहला डोज होगा। आइए जानते हैं कैसा है इस पूरी सीरीज का कार्यक्रम।

Image

भारत-श्रीलंका सीरीज का कार्यक्रम

Photo : PTI

India vs Sri Lanka (IND vs SL) T20I, ODI Series Match Schedule, Date, Time: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आ रही है और इसी के साथ 2023 में भारत का क्रिकेट कार्यक्रम शुरू होगा। भारत और श्रीलंका के बीच नए साल की पहली टक्कर दो प्रारूपों में होने जा रही है। दोनों देशों के बीच टी20 और वनडे फॉर्मेट में द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेली जाएंगी। इसका आगाज 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से होगा।

भारत और श्रीलंका की भिड़ंत सालों से नियमित अंतराल में होती आई है और इसलिए इन दोनों करीबी देशों की टक्कर अब काफी आम भी हो चुकी हैं। हालांकि फिर भी जब बात सीमित ओवर क्रिकेट की हो, तो फैंस के लिए रोमांचित होना स्वभावी है। श्रीलंकाई टीम अपने इस भारत दौर पर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन भी होगा। आइए जानते हैं दोनों सीरीज का पूरा कार्यक्रम।

भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज कार्यक्रम भारतीय समय के मुताबिक (IND vs SL T20I Series Full Schedule)

पहला टी20 - 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) - मुंबई - शाम 7 बजे से

दूसरा टी20 - 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) - पुणे - शाम 7 बजे से

तीसरा टी20 - 7 जनवीर 2023 (शनिवार) - राजकोट - शाम 7 बजे से

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का कार्यक्रम (India vs Sri Lanka ODI series Full Schedule)

पहला वनडे - 10 जनवरी 2023 (मंगलवार) - गुवाहाटी - दोपहर 2 बजे से

दूसरा वनडे - 12 जनवरी 2023 (गुरुवार) - कोलकाता - दोपहर 2 बजे से

तीसरा वनडे - 15 जनवरी 2023 (रविवार) - तिरुवनंतपुरम - दोपहर 2 बजे से

टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप दर्ज करने में सफलता हासिल की है। लेकिन टीम सीमित ओवर क्रिकेट में लगातार संघर्ष भी करती नजर आई है। साल 2023 में भारत वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा इसलिए अब तैयारियों को पुख्ता करने का समय आ चुका है, ऐसे में हर खिलाड़ी पर बारीक नजर रहेगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article