Bangladesh vs Afghanistan ODI World Cup 2023 Live Score, Live Streaming, Live Telecast Channel In India: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 का तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम की कमान शाकिब अल हसन के हाथों में है। ये उनका आखिरी विश्व कप होगा ऐसे में इस बार वो टीम को खिताबी जीत दिलाने की आखिरी कोशिश करेंगे। वहीं अफगानिस्तान की टीम विश्व कप में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगी। ये मुकाबला ऐसे में रोचक होने जा रहा है। जानिए आप इस मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?
कब खेला जाएगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का उद्धाटन मुकाबला (BAN vs AFG World Cup 2023 Match Date)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला 7 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का तीसरा मुकाबला (BAN vs AFG World Cup 2023 Match Venue)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का तीसरा मुकाबला (BAN vs AFG World Cup 2023 Match Timing)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटे पहले होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के खेले जाने वाले तीसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट (BAN vs AFG World Cup 2023 Match on TV)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी और एचडी दोनों फॉर्मेट में देख सकते हैं।
कहां देखें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (BAN vs AFG World Cup 2023 Match Live Streaming)
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
ऐसी हैं दोनों देशों की टीम:
बांग्लादेश की टीम(Bangladeh World Cup 2023 Squad)
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हसन शन्टो(उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।
अफगानिस्तान की टीम(Afghanistan World Cup 2023 Squad)
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।
