क्रिकेट

BAN vs SL 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश ने घोषित की टीम, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2024, 08:20 AM IST

BAN vs SL, Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। इसको लेकर बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हुई है।

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Bangladesh Cricket Team)

Photo : Twitter

BAN vs SL, Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test: तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का आगाज 22 मार्च से होगा। यह मुकाबला सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगी। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज नाहिद राणा को टीम में शामिल किया है। राणा ने 21.92 की औसत से 63 विकेट चटकाए हैं। टीम में राणा के साथ अनकैप्ड तेज गेंदबाज मुसफिक हसन और वापसी करने वाले लिटन दास शामिल हैं। दास न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज से चूक गए थे।

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), जाकिर हसन, महमुदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, लिटन कुमेर दास, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, शहादत हुसैन दीपू, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, मुश्फिक हसन, नाहिद राणा।

ऐसा है टेस्ट मुकाबले का शेड्यूल

श्रीलंका बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 मार्च से शुरू होगा, जो 26 मार्च तक चलेगा। यह मुकाबला सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 मार्च से शुरू होगा और यह मुकाबला 03 अप्रैल तक चलेगा। यह मुकाबला चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे पर बांग्लादेश, टी20 में श्रीलंका का कब्जा

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज से पहले तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज पर बांग्लादेश ने कब्जा जमाया। बांग्लादेश ने 2-1 सीरीज अपने नाम की। वहीं, टी20 सीरीज श्रीलंका के नाम रही। टीम ने 2-1 सीरीज पर कब्जा जमाया।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article