क्रिकेट

अब तक टी20 वर्ल्ड कप में ही फंसा है बांग्लादेश, जांच के लिए खेल मंत्री बनाएंगे नई कमेटी

बांग्लादेश अब भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फंसा हुआ है। खेल मंत्री अमीनुल हक इसकी जांच के लिए एक नई कमेटी बनाएंगे जो इस बात की जांच करेगी कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार के पीछे क्या कारण थे?

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (साभार-BCB)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हुए 10 से ज्यादा दिन हो गए हैं और अब तक बाग्लादेश की टीम उसी में फंसी हुई है। बांग्लादेश की टीम ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर दिया था। उनकी जगह स्कॉटलैंड ने ली थी. लेकिन अब बांग्लादेश में सरकार बदल गई है। सरकार बदलने के बाद अब वहां के खेल मंत्री अमीनुल हक इस बात की जांच करवाना चाहते हैं। खेल मंत्री ने घोषणा की वह एक और कमेटी बनाएंगे जो इस बात की जांच करेगी कि बांग्लादेश टीम का टी20 वर्ल्ड कप में ना खेल पाना क्या एक कूटनीतिक विफलता थी।

खेल मंत्री की यह घोषणा मौजूदा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है, जिनका बांग्लादेश टीम के टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार में अहम रोल था। उन्होंने सुरक्षा कारणों से इस इवेंट का बहिष्कार किया था।

बांग्लादेश के खेल मंत्री ने पहले ही कहा था कि वह भारत के साथ रिश्ते सुधारने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी इस बात पर काम करेगी कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार के फैसले के पीछे किसकी गलती थी। उन्होंने कहा कि वह ईद के बाद एक नई कमेटी बनाएंगे और इस दिशा में कुछ जरूरी कदम उठाएंगे। हम सुनिश्चित करना चाहेंगे कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराई ना जा सके।

उन्होंने आगे कहा 'मैं बताना चाहता हूं कि हमसे पहले की सरकार खेल में सीधे तौर पर दखल देती थी। लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं होगा। एक बार जब यह नई कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी तो मैं ध्यानपूर्वक उसका रिव्यू करूंगा और उसके बाद आईसीसी से इस बारे में बात करूंगा। उसके बाद मैं देखूंगा कि क्या जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं। तब तब मेरा मानना है कि इसपर कोई टिप्पणी करना सही नहीं रहेगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article