क्रिकेट

T20 World Cup 2022: तमीम इकबाल ने उठाए बांग्लादेश के टीम चयन पर सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 06:10 AM IST

तमीम इकबाल ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई बांग्लादेश क्रिकेट टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि टीम में दो दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया जाता तो बेहतर होता।

Image

Tamim-Iqbal

Photo : Twitter

ढाका: बांग्लादेश की टीम इन दिनों टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड में है। न्यूजीलैंड की मेजबानी में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को शुक्रवार को 21 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 8 विकेट विकेट खोकर 146 रन बना सकी। यासिर अली बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाज रहे और 21 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

मुश्फिकुर और महमूदुल्लाह का होना चाहिए था चयनऐसे में हार के साथ सीरीज की शुरुआत होने के बाद बांग्लादेश के वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई बांग्लादेशी टीम पर सवाल उठाए हैं। तमीम ने कहा कि मुश्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जाना चाहिए थी।

रहीम के ऊपर मंडरा रहा था टीम से बाहर होने का खतरा

लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद मुश्फिकुर रहीम के ऊपर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में उन्होंने विश्व कप से ठीक पहले छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बना पाने में नाकाम रहे।

विश्व कप से ठीक पहले क्यों किया बाहर

तमीम ने कहा, मैंने पहले भी कहा था अगर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में मुश्फिकुर और महमूदुल्लाह जैसे खिलाड़ियों को चुनना ठीक होता। अगर आपने इतने सीनियर खिलाड़ी को साल भर क्रिकेट खिलाया है तो विश्व कप से पहले उन्हें क्यों टीम से बाहर कर दिया गया।

तमीम ने हालांकि युवा खिलाड़ियों आफिफ हुसैन और यासिर अली जैसे खिलाड़ियों को शामिल किए जाने का समर्थन किया है। उनका मानना है कि ये दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में अहम साबित होंगे। तमीम ने कहा, वहीं दूसरी तरफ मैं ये भी कहू्ंगा कि जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है उनमें से यासिर रब्बी को मैं बड़े खिलाड़ी के रूप में आंकता हूं। आफिफ भी अच्छा खेल रहे हैं। मैं केवल निवेदन कर सकता हूं क्योंकि मेरे पास यही एक रास्ता है।

बगैर प्रदर्शन देखे नहीं करना चाहिए खिलाड़ी का आकलन

उन्होंने कहा, आप किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर सवाल उठा सकते हैं। लेकिन दूसरे व्यक्ति के पास भी उनको लेकर कोई योजना हो सकती है। ऐसे में आपको उन्हें एक मौका तो देना चाहिए।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article