बिजनेस

Canara Bank में 1 लाख रुपये की FD पर 1 से 10 साल में कितना मिलेगा रिटर्न? जानें पूरा हिसाब

अगर आप सुरक्षित निवेश के लिए एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो आपको केनरा बैंक की एफडी स्कीम में निवेश करना चाहिए। बैंक ग्राहकों को एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

Image

केनरा बैंक की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (Photo: iStock)

अगर आप भी सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो केनरा बैंक की एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक सालाना ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, ब्याज दर ग्राहक की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग होगी। सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

बैंक में 1 लाख की एफडी खुलवाएं

बहुत बड़ी राशि निवेश नहीं करना चाहते हैं, तो आप बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी खुलवा सकते हैं। इसमें निवेश की अवधि के अनुसार आपको अलग-अलग रिटर्न मिलेगा। ऐसे में एफडी खुलवाने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपका पैसा कितने समय में कितना बढ़ सकता है।

1 लाख रुपये की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न?

केनरा बैंक की दी गई ब्याज दरों के अनुसार, सामान्य नागरिकों के लिए 1 साल से 10 साल तक की एफडी पर 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दर और सीनियर सिटीजन के लिए 6.75 प्रतिशत सालाना ब्याज दर तय की गई है। वहीं, बैंक की विशेष अवधि वाली एफडी में ब्याज दर 7.10 प्रतिशत तक पहुंचती है।

अगर आप 1 लाख रुपये की क्यूम्युलेटिव एफडी करवाते हैं तो ब्याज की रकम जमा होती रहती है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ मिलती है। इससे आपको निवेश की अवधि के दौरान नियमित रूप से ब्याज निकालने की जरूरत नहीं होती।

1 साल की एफडी में सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर करीब 1,06,398 रुपये मिल सकते हैं, जबकि सीनियर सिटीजन को लगभग 1,06,923 रुपये मिल सकते हैं। इसी तरह, अगर आप 10 साल के लिए 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर 1,85,924 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,95,300 रुपये मिल सकते हैं। इस तरह लंबी अवधि में ब्याज से मिलने वाला रिटर्न बढ़ सकता है।

FD की अवधिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटीजन ब्याज दरनिवेश राशिसामान्य नागरिक का ब्याजसामान्य नागरिक की मैच्योरिटी राशिसीनियर सिटीजन का ब्याजसीनियर सिटीजन की मैच्योरिटी राशि
1 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹6,398₹1,06,398₹6,923₹1,06,923
2 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹13,205₹1,13,205₹14,325₹1,14,325
3 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹20,448₹1,20,448₹22,239₹1,22,239
4 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹28,155₹1,28,155₹30,702₹1,30,702
5 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹36,354₹1,36,354₹39,750₹1,39,750
6 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹45,078₹1,45,078₹49,424₹1,49,424
7 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹54,360₹1,54,360₹59,769₹1,59,769
8 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹64,236₹1,64,236₹70,829₹1,70,829
9 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹74,744₹1,74,744₹82,655₹1,82,655
10 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹85,924₹1,85,924₹95,300₹1,95,300

स्पेशल एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न

एफडी की अवधिनिवेश राशिसामान्य नागरिक ब्याज दरसामान्य नागरिक का ब्याजसामान्य नागरिक की मैच्योरिटी राशिसीनियर सिटीजन ब्याज दरसीनियर सिटीजन का ब्याजसीनियर सिटीजन की मैच्योरिटी राशि
444 दिन₹1,00,0006.50%₹8,159₹1,08,1597.00%₹8,808₹1,08,808
555 दिन₹1,00,0006.60%₹10,466₹1,10,4667.10%₹11,295₹1,11,295

एफडी खुलवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी में निवेश करने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दरें, न्यूनतम अवधि, समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाला जुर्माना और टैक्स से जुड़े नियम जरूर जांच लेने चाहिए। एफडी पर मिलने वाला ब्याज आपकी कर स्थिति के अनुसार टैक्स के दायरे में आ सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article