टेक एंड गैजेट्स

गेमर्स के लिए आ रहा है पावरफुल Infinix GT 50 Pro! जानें कब होगी भारतीय बाजार में एंट्री

इस फोन को अप्रैल 2026 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके भारतीय वेरिएंट में भी ग्लोबल मॉडल जैसे डिजाइन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अगर आप एक गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं।

Image

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पूरी तरह से गेमर्स को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। Infinix अपनी GT सीरीज का नया फोन Infinix GT 50 Pro भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस फोन को अप्रैल 2026 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके भारतीय वेरिएंट में भी ग्लोबल मॉडल जैसे डिजाइन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने भी फोन की भारत में एंट्री को लेकर जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग गेमिंग फोन से जुड़ी अब तक की जानकारी।

Infinix GT 50 Pro कब होगा लॉन्च

Infinix GT 50 Pro को भारत में अक्टूबर के दौरान पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च की तारीख नहीं बताई है। हालांकि, फोन के नाम और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर संकेत मिलने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी लॉन्च के करीब इस फोन से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी सामने लाएगी। इनमें इसके गेमिंग इकोसिस्टम से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है। इससे गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को फोन की खूबियों और इससे मिलने वाले अनुभव के बारे में बेहतर अंदाजा मिल सकेगा।

फोन की लॉन्च डेट जानने के लिए आया खास वेबपेज

टिपस्टर Sudhanshu Ambhore ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Infinix GT 50 Pro के संभावित भारतीय लॉन्च को लेकर पोस्ट शेयर की है। इसके साथ एक इंटरैक्टिव वेबपेज का लिंक भी दिया गया है। इस वेबपेज पर यूजर्स को एक रिवील मीटर दिखाई देता है। इसमें क्लिक करके प्रोग्रेस बढ़ाई जा सकती है और एक तय स्तर पूरा होने पर फोन की लॉन्च डेट सामने आने की उम्मीद है। वेबपेज पर कुछ खास चीजें दिखाई गई हैं:

  • प्रोग्रेस बताने वाला प्रतिशत मीटर
  • रिवील अनलॉक करने के लिए बचे हुए क्लिक
  • 30 सेकंड का टाइमर
  • हर दिन पांच सेशन की लिमिट

हालांकि, इस पेज पर अभी Infinix या GT 50 Pro का नाम साफ तौर पर नहीं लिखा गया है। इसके URL में GT का रेफरेंस जरूर दिखाई देता है, जिससे इसके GT सीरीज से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इसे लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Infinix GT सीरीज में पहले भी आ चुके हैं गेमिंग फोन

Infinix की GT सीरीज खास तौर पर गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के बीच चर्चा में रही है। कंपनी इससे पहले Infinix GT 10 Pro, GT 20 Pro और GT 30 Pro जैसे स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। अब GT 50 Pro के जरिए कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि, भारतीय मॉडल के प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इन फीचर्स का खुलासा लॉन्च के समय या उससे पहले हो सकता है।

फोन के साथ मिल सकता है खास गेमिंग इकोसिस्टम

Infinix GT 50 Pro को लेकर एक और खास बात सामने आई है। कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग इकोसिस्टम पर भी काम कर रही है। इसका मकसद यूजर्स को सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित न रखकर गेम खेलने का बेहतर अनुभव देना हो सकता है। इस इकोसिस्टम में ऐसे प्रोडक्ट्स या फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं, जो गेमिंग कंट्रोल और खेलने के तरीके को बेहतर बनाने में मदद करें। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इसमें कौन-कौन से प्रोडक्ट शामिल होंगे या यूजर्स को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च हो चुका है फोन

Infinix GT 50 Pro को अप्रैल 2026 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत, बिक्री की तारीख और उपलब्धता को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। फिलहाल Amazon India और Flipkart पर भी इस फोन का आधिकारिक लॉन्च पेज सामने आने की जानकारी नहीं है। ऐसे में यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक टीजर और घोषणाओं का इंतजार करना होगा।

Infinix GT 50 Pro का इंतजार करना चाहिए?

अगर आप नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और जल्दबाजी में नहीं हैं, तो Infinix GT 50 Pro से जुड़ी अगली जानकारी का इंतजार करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फोन की भारतीय कीमत और स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के बाद यह तय करना आसान होगा कि यह आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सही रहेगा या नहीं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article