क्रिकेट

BAN vs PAK: 11 साल में पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान को किया पस्त, हार के बाद कप्तान अफरीदी का बेतुका बयान

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 11 साल में पहली बार पाकिस्तान को वनडे सीरीज में मात दी। वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस हार पर पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी का बयान सामने आया है।

Image

शाहीन शाह अफरीदी का बयान (फोटो साभार- X)

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 11 साल में पहली बार पाकिस्तान को वनडे सीरीज में मात दी। मेजबान बांग्लादेश ने 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 मार्च को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 290 रन बनाए। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 50 ओवरों में ऑल आउट हो गई और 279 रन ही बना पाए। पाकिस्तान यह मुकाबला 11 रनों से हार गई, जिसके बाद उसे सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी।

पाकिस्तानी कप्तान का बेतुका बयान

सीरीज में 2-1 की हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी का बेतुका बयान सामने आया है। भले ही पाकिस्तानी टीम हार गई हो लेकिन शाहीन अफरीदी का कहना है कि 'वह अच्छा खेले।' शाहीन शाह अफरीदी ने मैच के बताया कि टीम को क्यों हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी कप्तान का मानना है कि शुरुआत में विकेट गिरना उनकी हार का कारण रहा। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शाहीन शाह अफरीदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि शुरुआती विकेट हमें थोड़े महंगे पड़े, लेकिन मुझे टीम पर गर्व है। वे आखिर तक लड़ते हैं और मुझे लगता है कि हमें युवाओं के लिए इसकी जरूरत है कि हम आखिरी बॉल तक लड़ते हैं।'

सलमान अली आगा के शतक पर क्या बोले शाहीन

पाकिस्तान के कप्तान ने तीसरे मैच में सलमान अली आगा के शतक पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'सलमान एक अच्छा प्लेयर है। वह टेस्ट और ODI में मिडिल-ऑर्डर में अच्छा करता है। सलमान को स्पिन और फास्ट बॉलर्स को खेलना पसंद है। सलमान ने बहुत लंबे समय तक पाकिस्तान के लिए खेला है और बहुत अच्छी पारियां खेली हैं।' वहीं अपनी टीम को लेकर शाहीन का कहना है कि कई युवा पहली बार वनडे के लिए आए थे और उन्होंने अच्छा खेला और हम उन्हें सपोर्ट करेंगे।' अपनी बैटिंग पर भी शाहीन ने बात की। उन्होने कहा कि 'मैं बैटिंग में कोशिश करूंगा।'

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article