क्रिकेट

BAN vs AFG Test Day-2: दूसरे दिन 16 विकेट गिरे, पहली बार खेल रहे अफगानी गेंदबाज ने रचा इतिहास

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2023, 10:44 PM IST

Bangladesh vs Afghanistan Test Day 2 Highlights: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मीरपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 16 विकेट गिरे। इस दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा और इनमें चमकते हुए सामने आए अफगानिस्तान के निजातुल्लाह मसूद जो अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे थे। उन्होंने 5 विकेट झटके।

Image

निजत मसूद

Photo : Twitter

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में 146 रन पर आउट करके 370 रन की बढत बना ली जबकि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 16 विकेट गिरे।

बांग्लादेश ने सुबह नौ रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिये और पहली पारी में 382 रन पर आउट हो गई । अफगानिस्तान की टीम 39 ओवर ही खेल सकी लेकिन बांग्लादेश ने फालोआन नहीं देने का फैसला किया । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उसने दूसरी पारी में एक विकेट पर 134 रन बना लिये थे।

तेज गेंदबाज निजत मसूद ने अफगानिस्तान के लिये पदार्पण करते हुए पांच विकेट चटकाये । उन्होंने 79 रन देकर पांच विकेट लिये और बांग्लादेशी टीम कल के स्कोर में 20 रन ही जोड़ सकी।

अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले अफगान गेंदबाज बने मसूद ने स्विंग और रफ्तार का पूरा फायदा उठाया । तेज गेंदबाज यामिन अहमदजई ने 39 रन देकर दो विकेट लिये।

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को सस्ते में समेट दिया । इबादत हुसैन ने 47 रन देकर चार विकेट लिये । वहीं शरीफुल इस्लाम ने 28 रन देकर और बायें हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने सात रन देकर दो दो विकेट चटकाये । दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर नजमुल हुसैन 54 और सलामी बल्लेबाज जाहिर हसन 54 रन बनाकर खेल रहे थे ।

End of Article