क्रिकेट

Axar Patel Son's Name: ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने बेटे का हक्ष रखा नाम, जानिए क्या होता है मतलब?

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने बेटे का नाम हक्ष रखा है जानिए क्या होता है इसका मतलब?

Image

अक्षर पटेल और मेहा पटेल(साभार Instagram)

अहमदाबाद: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 19 दिसंबर, 2024 को पिता बने लेकिन इस बात का खुलासा मेलबर्न में रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान एक सवाल के जवाब के दौरान किया। अक्षर अपने बेटे के जन्म की खबर को कुछ दिनों तक राज रखना चाहते थे लेकिन मंगलवार शाम उन्हें इस बात का खुलासा आधिकारिक तौर पर करना पड़ा।

मिलिए भारतीय टीम के सबसे छोटे प्रशंसक से

अक्षर ने अपने बेटे की जन्म की खबर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल तस्वीर के साथ साझा करते हुए कहा,'वह अब भी लेग से ऑफ साइड को समझ रहा है लेकिन हम उसे आप सभी से मिलवाने का इंतजार नहीं कर सकते। दुनिया हक्ष पटेल का स्वागत करो, भारत का सबसे छोटा, फिर भी सबसे बड़ा प्रशंसक और हमारे दिल का सबसे खास टुकड़ा।'तस्वीर में बेटे का चेहरा तो नहीं दिखा लेकिन उसे अक्षर ने टीम इंडिया की एक जर्सी पहने दिखाया जिसपर लिखा था, चियरिंग फॉर इंडिया। तस्वीर में हक्ष माता-पिता का हाथ थामे हुए हैं।

हक्ष का मतलब होता है आंख

अक्षर और उनकी पत्नी मेहा की पहली संतान हैं जिनकी शादी जनवरी 2023 में हुई थी। शादी के एक साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम हक्ष रखा है। जो दोनों के नाम से मिलकर बना है। हक्ष को बेहद खूबसूरत नाम माना जाता है जिसका मतलब होता है आंख।

पिता बनने की वजह से नहीं गए ऑस्ट्रेलिया

पिता बनने की वजह से अक्षर पटेल को भारतीय टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट में जगह नहीं मिली। ऐसे में तनुष कोटियान को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेजा गया। इसी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए अक्षर पटेल के पिता बनने की बात रोहित ने सार्वजनिक की।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article