क्रिकेट

AUS vs SA 3rd T20 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें Live Telecast की हर जानकारी

AUS vs SA 3rd T20i Live Streaming in India: ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार (16 अगस्त 2025) को खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कैसे लाइव देखा जा सकता है।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टी20 मैच लाइव स्ट्रीमिंग( फोटो क्रेडिट TNN Digital)

AUS vs SA 3rd T20i Live Streaming in India: ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच शनिवार (16 अगस्त 2025) को खेला जाने वाला है। सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने और दूसरे में दक्षिण अफ्रीका टीम ने जीत दर्ज की थी। तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। जिसमें दोनों टीमें खिताबी जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कैसे लाइव देखा जा सकता है।

कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका तीसरा टी20 मैच? (AUS vs SA 3rd T20 Date and time)

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेला जा रहा तीसरा टी20 मैच 12 अगस्त 2025 को दोपहर 2:45 बजे शुरू होगा।

कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम द.अफ्रीका तीसरा टी20 मैच? (AUS vs SA 3rd T20 Venue)

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच का आयोजन केयर्न्स के कैज़लिस स्टेडियम में होगा।

भारत में टीवी पर कैसे देखें द.अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 लाइव? (AUS vs SA 3rd T20 Live Telecast)

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।

भारत में मोबाइल पर कैसे देखें द.अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 लाइव? (AUS vs SA 3rd T20 Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका तीसरे टी20 मैच को भारत में मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (AUS vs SA T20i Squads)

ऑस्ट्रेलिया टी20आई स्क्वॉड:

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट क्युनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।

दक्षिण अफ्रीका टी20आई स्क्वॉड:

एडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना माफाका, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुहान-द्रे प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन, रासी वैन डेर डुसन।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article